शादी में हवाई फायरिंग कर रहा था धीरेंद्र शास्त्री का भाई, नया VIDEO आया है
पीड़ित ने अपनी शिकायत में हवाई फायरिंग की बात कही थी.

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो उसी रात का बताया जा रहा है, जब शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) ने एक दलित परिवार के घर की शादी में जाकर बवाल किया था. इस वीडियो में शालिग्राम गर्ग कट्टे से हवाई फायर करता नज़र आ रहा है. इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शालिग्राम गर्ग को कट्टा लहराते देखा गया था. इस मामले में शालिग्राम गर्ग के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. शालिग्राम गर्ग के खिलाफ SC/ST एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं.
धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने क्या किया था?हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक व्यक्ति शादी समारोह में कट्टा लहराते हुए मारने की धमकी दे रहा था. उसके दूसरे हाथ में सिगरेट थी. वीडियो वायरल हुआ, तो पता लगा ये व्यक्ति धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग है.
आजतक से जुड़े लोकेश चौरसिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 11 फरवरी की थी. मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में कल्लू अहिरवार की बेटी की शादी थी. 11 फरवरी की रात जब अटकोहा गांव से बारात कल्लू के घर गढ़ा गांव पहुंची, तो वहां धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई भी पहुंच गया. बारात में मौजूद एक चश्मदीद ने घटना को लेकर बताया,
चश्मदीद के अनुसार पूरा मामला गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ था.
धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?वहीं शालिग्राम गर्ग के इस मामले पर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से 21 फरवरी को एक वीडियो संदेश जारी किया गया था. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि हर मामले को उनसे ना जोड़ा जाए.
बागेश्वर धाम सरकार नाम के ट्विटर अकाउंट पर जारी वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था,
शालिग्राम गर्ग का नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग को कौन बचा रहा है?

.webp?width=60)

