डिकेप्रियो के आने वाले हैं अच्छे दिन! BAFTA मिला अब ऑस्कर की तय्यारी
साल 2016 के BAFTA अवॉर्ड्स दिए गए हैं. आओ देखा जाए किसको क्या मिला.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तो सुन लो भइय्या! हो न हो ये आने वाले तूफ़ान का संकेत है. ऑस्कर का तूफ़ान. डिकेप्रियो का तूफ़ान. डिकेप्रियो वही टाइटैनिक वाला लौंडा.
एवियेटर (चश्मा नहीं बे, फिलिम), द डिपार्टेड, द वोल्फ़ ऑफ़ वाल स्ट्रीट फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर केटेगरी में नॉमिनेट हुए डिकेप्रियो ने आखिरकार BAFTA अवार्ड जीत लिया है. साल 2016 के BAFTA अवॉर्ड में द रेवेनेंट फ़िल्म के लिए सबसे अच्छी एक्टिंग की कैटेगरी में डिकेप्रियो को ये अवार्ड मिला. लियोनार्डो डिकेप्रियो इस साल एक बार फिर ऑस्कर जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं. 1994, 2005, 2007, 2014 में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए डिकेप्रियो इस साल भी द रेवेनेंट के लिए नॉमिनेट हुए हैं. अवॉर्ड लेते हुए डिकेप्रियो ने कहा कि ब्रिटिश फिल्मों ने उन्हें बहुत इंस्पायर किया. डेनियल डे लुइस, टॉम कोर्टनी, गैरी ओल्डमैन और पीटर ओ टूल को देख-देख उन्होनें बहुत कुछ सीखा है. साथ ही सबसे ज़्यादा थैंक्यू उन्होनें अपनी माँ को कहा.
डिकेप्रियो एक ऐसा सुपरमैन है जो रोल करने के लिए गजब से गजब काण्ड कर डालता है. इस फिल्म में उन्होनें वो सब कुछ पीछे छोड़ दिया है. डिकेप्रियो खुद कहते हैं कि इस फिल्म में किये सीन सबसे बम्पर वाले कठिन सीन रहे हैं. इस फिल्म में डिकेप्रियो ने भालू से लड़ाई की है, नंगे होकर मरे हुए घोड़े के अन्दर सोये हैं, जंगली सांड के लिवर को चबाया है.

Source: TheGuardian
द रेवेनेंट को कुल पांच केटेगरी में अवार्ड मिले हैं जिसमें साल की सबसे लल्लन टॉप फिल्म भी शामिल है. इसके अलावा बेस्ट साउंड और बेस्ट डायरेक्शन के लिए भी रेवेनेंट को ही अवॉर्ड मिला है.

Source: TheGuradian
साल का पोटास वाला चेहरा यानि उभरते सितारे का अवॉर्ड मिला है स्टार वार्स में काम करने वाले जॉन बोयेगा को.

उभरते सितारे का अवार्ड मिला जॉन बोयेगा को. Source: TheGuardian
ब्रिटिश अवॉर्ड हैं तो इतना तो पक्का ही होगा कि ब्रिटिश फिल्मों के लिए स्पेशल अवॉर्ड होगा. इस वजह से सबसे मस्त ब्रिटिश फिल्म का अवॉर्ड इस साल मिला ब्रुकलिन को. ब्रुकलिन एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो 1950 के समय की कहानी पर बनी है.

Brooklyn
कन्याओं में सबसे अच्छी एक्टिंग के लिए ब्राइ लार्सन को अवॉर्ड मिला है. इन्होनें फिल्म रूम में जाबड़ एक्टिंग की है. वो इस फिल्म में एक प्रेग्नेंट औरत बनी हैं जो एक कमरे में कैद कर दी गयी हैं.

Source: amazonnaws
केट विंसलेट (हाँ वही टाइटैनिक वाली) ने अपना तीसरा BAFTA जीता. फिल्म स्टीव जॉब्स में वो एप्पल की मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बनी हुई थीं.

केट विंसलेट ने बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस जीता. Source: TheGuradian
एक केटेगरी थी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की. बड़े बड़े धुरंधर जैसे क्रिस्चियन बेल, मार्क रफालो, बेनिचियो देल टोरो उसके लिए लड़ाई लड़ रहे थे. लेकिन जीत के ले गए मार्क रायलेंस. फिल्म थी ब्रिज ऑफ़ स्पाईज़. फिल्म में टॉम हैंक्स भी थे. फिल्म के डायरेक्टर हैं स्टीवन स्पीलबर्ग. इनको फिल्मों का बाप कहें तो कोई बुराई नहीं होगी.

Still from The Bridge Of Spies
क्राफ्ट केटेगरी में मैड मैक्स को सबसे ज्यादा अवॉर्ड मिले. मिलने भी चाहिए थे. आधी से ज्यादा फिल्म ग्राफ़िक्स और मेकअप का ही कमाल थी. अगर नहीं देखी है तो देख लेओ. लेकिन पिक्चर हॉल में देखी होती वो भी थ्री-डी में तो मजा कुछ और ही होता गुरु. फिल्म हिला के रख देती है. सोचने पे मजबूर कर देती है कि डायरेक्टर ने इतना सब कुछ कैसे सोच लिया होगा. मैड मैक्स को हेयर एंड मेकअप, एडिटिंग, कॉस्टयूम डिज़ाइन, और प्रोडक्शन डिज़ाइन के लिए अवॉर्ड मिले.

Still from Mad Max: Fury Road
ब्रिटिश सिंगर और सॉंगराइटर एमी वाइनहाउस की जिंदगी पर बनी डाक्यूमेंट्री एमी को सबसे टॉप की डाक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला.

एमी वाइनहाउस के लिए बेस्ट डाक्यूमेंट्री जीतने वाले आसिफ कपाड़िया.
टैरेंटीनो की फिल्म द हेटफुल एट के लिए 87 साल के एन्नियो मॉरिकोन को बेस्ट म्यूज़िक BAFTA अवॉर्ड मिला.

टैरेंटीनो हेटफुल एट के ऐक्टर्स के साथ. Source: standard.co.uk