The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Badaun viral video dispute over overtaking family chased and attacked

Video: बदायूं में भीड़ की हिंसा का शिकार हुआ परिवार, बच्चे रोते-बिलखते रहे, किसी को तरस नहीं आया

घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि कार को कुछ लोगों ने घेर रखा है. उनमें से एक आदमी खिड़की और विंडस्क्रीन पर हमला कर रहा है. कार के अंदर मौजूद डरे हुए बच्चे चिल्ला रहे हैं. बावजूद इसके, आरोपी हमला करता रहता है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2024, 08:19 AM IST)
badaun viral video
बदायूं की घटना है. 19 अगस्त की. (फ़ोटो - सोशल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो, एक गाड़ी के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है. गाड़ी के बाहर कुछ लोग हैं, जो गाड़ी के अंदर के लोगों पर हमला कर रहे हैं. गाड़ी में बच्चा भी है. मगर हमलावरों को इससे कोई मतलब नहीं.

क्यों हमला किया?

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक़, घटना 19 अगस्त की है. परिवार रक्षाबंधन के मौक़े पर बिसौली से बदायूं लौट रहा था. ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई. वहीं मामला बिगड़ गया. आरोपियों ने परिवार की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया और इस बीच कुछ लोग भी बुला लिए.

घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि कार को कुछ लोगों ने घेर रखा है. उनमें से एक आदमी खिड़की और विंडस्क्रीन पर हमला कर रहा है. कार के अंदर मौजूद डरे हुए बच्चे चिल्ला रहे हैं. बावजूद इसके, आरोपी हमला करता रहता है. मौक़ा पाकर पीड़ित व्यक्ति गाड़ी रिवर्स करता है और वहां से भाग जाता है.

ये भी पढ़ें - नशे में तोड़ दिए कार के शीशे, डरे हुए पति-पत्नी चीखते रहे - ‘अंदर बच्चा है, हमें छोड़ दो!’

वीडियो यहां देखें:

रिपोर्ट्स बताती हैं कि पुलिस शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही थी. फिर पीड़ित परिवार ने हताश हो कर वीडियो फ़ेसबुक पर डाल दिया. अपनी आपबीती भी सुनाई. पोस्ट के बाद से पुलिस विभाग हरक़त में आया और तत्काल जांच शुरू की गई.

बदायूं पुलिस ने केस की जानकारी का ब्यौरा X पर पोस्ट किया. इसमें कहा गया है,

“जांच करने पर पता चला है कि 19 तारीख़ को कार से जा रहे दो ग्रुप्स में ओवरटेकिंग को लेकर बहस हुई. विवाद के बाद एक ग्रुप ने अपने साथियों को बुलाया और कार में सवार परिवार का पीछा किया; उन पर हमला किया. सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है.”

रिपोर्ट्स बताती हैं कि पीड़ित परिवार की 10 साल की लड़की ने उस स्थिति में हमलावरों का वीडियो रिकॉर्ड किया. उसके छोटे भाई-बहन इस घटना से बहुत डरे हुए और सदमे में थे.

वीडियो: जयपुर में पुलिस अधिकारियों पर बुरी तरह क्यों भड़के राज्यवर्धन सिंह राठौर?

Advertisement

Advertisement

()