The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bacha Khan University reopens 25 days after attack

हमले के 25 दिन बाद खुले बाचा खां यूनिवर्सिटी के किवाड़

चारसड्डा: मलाला युसूफजई की किताब हाथ में लिए नजर आए स्टूडेंट्स. आतंकी हमले में गई थी 20 स्टूडेंट्स की जान.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2016, 08:02 AM IST)
Img The Lallantop
क्रेडिट: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
25 दिन लग गए पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी को आतंकी हमले से निकलने में. 20 जनवरी को पेशावर के पास चारसड्डा की बाचा खां यूनिवर्सिटी पर हुए आतंकी हमले में 20 स्टू़डेंट्स की जान गई थी. लेकिन फाइनली खुशखबरी है कि 15 फरवरी को यूनिवर्सिटी फिर से खुल गई है. खुशी का आलम यूं कि वाइस चांसलर फजल ने स्टूडेंट्स का यूनिवर्सिटी गेट पर खड़े होकर वेलकम किया. सिक्योरिटी भी टाइट रही. आतंकी हमले के बाद यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. बाचा खां यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसवाले तैनात कर दिए गए हैं. मोबाइल वैन भी इमरजेंसी से निपटने के लिए खड़ी कर दी गई है. छात्राओं की सेफ्टी का इस बार यूनिवर्सिटी वालों ने स्पेशल ख्याल रखा है. यूनिवर्सिटी के 4 फीमेल कर्मचारियों को छात्राओं का ख्याल रखने के लिए ड्यूटी लगाई गई है. सोमवार को जब बाचा खां यूनिवर्सिटी जब खुली, तो #BachaKhanUniversity ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा. कुछ बच्चे हाथ में मलाला युसूफजई की किताब लिए नजर आए. https://twitter.com/JavedAzizKhan/status/699128384673226752 https://twitter.com/sanaejaz2/status/699127167419031552 https://twitter.com/nidamahmoed/status/699138965094457344 कौन थे बाचा खां?

Advertisement

Advertisement

()