The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bacchu kadu and ravi rana verbal fight after cm intervention

महाराष्ट्र: CM शिंदे के बीच-बचाव के बाद फिर भिड़े MLA, एक बोला, 'घुसकर मारेंगे', दूसरे ने कहा, 'तलवार... '

बच्चू कडू और रवि राणा के बीच की जंग सीएम और डिप्टी सीएम की मीटिंग के बाद भी जारी है

Advertisement
ravi rana bacchu kadu verbal fight cm eknath shinde and deputy cm fadnavis intervention
रवि राणा और बच्चू कडू (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 09:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती (Amravati) में दो विधायकों के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा (Amravati MLA Verbal Fight Eknath Shinde). बच्चू कडू और रवि राणा. मामला इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लड़ाई सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा. लेकिन कुछ घंटे बाद ही फिर दोनों भिड़ गए. घर में घुसकर मारने की धमकी तक दे दी.

मंगलवार, 1 नवंबर को सीएम और डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद अमरावती में कडू ने राणा को माफ करने की बात कही. लेकिन उनका लहजा कुछ सख्त था. उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा,

Image embed

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा,

Image embed

कडू की ये भाषा और लहजा राणा को बिल्कुल पसंद नहीं आया. राणा ने सीधे-सीधे कडू पर दादागिरी करने का आरोप लगा दिया. बुधवार, 2 नवंबर की शाम को निर्दलीय विधायक राणा ने मीडिया को बताया,

Image embed

इस पर फिर कडू का रिएक्शन सामने आया. संवाददाताओं से बोले,

Image embed

बता दें कि दोनों विधायकों के बीच जुबानी जंग तब शुरू हुई जब रवि राणा ने आरोप लगाया कि कडू को महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने और शिंदे के नेतृत्व वाले गुट का समर्थन करने के लिए 50 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. तभी से दोनों के बीच विवाद है.

देखें वीडियो- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर घमासान, क्या बोले उद्धव, संजय राउत?

Advertisement

Advertisement

()