साबुन से भरे वॉशिंग मशीन में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया, 15 मिनट तक डूबा रहा, जब निकला तो...
डॉक्टरों ने जो बताया, वो आपको चौंका देगा!

नई दिल्ली के घर में एक डेढ़ साल का बच्चा वॉशिंग मशीन में गिर गया. मशीन साबुन के पानी से भरी हुई थी (Baby Fell in Washing Machine full of Soap Water). अंदाजा है कि वो करीब 15 मिनट तक पानी में रहा. पता चलते ही बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. करीब सात दिन तक कोमा में रहा. वेंटिलेटर पर रहा. उसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया. अब बेबी की हालत ठीक है और वो घर जा चुका है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की मां कमरे से बाहर गई थी. जब वो वापस लौटी तो कुछ देर तक बच्चा मिला ही नहीं. वो टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में गिर गया था. अंदाजा है कि बच्चा कुर्सी पर चढ़कर वहां तक पहुंचा होगा. आनन-फानन में बच्चे को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक, जब उसे अस्पताल लाया गया तो वो बेहोश था. कुछ रिस्पॉन्स नहीं दे रहा था. बच्चे का शरीर भी ठंडा पड़ गया था. वो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था.
नियोनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक्स के निदेशक डॉ राहुल नागपाल ने TOI को बताया,
“जब उसे लाया गया, वो नीला पड़ गया था, हांफ रहा था. उसकी हार्ट रेट कमजोर थी, कोई पल्स और बीपी भी नहीं था. पानी में रहने का टाइम करीब 15 मिनट तक रहा होगा वरना वो जीवित नहीं रह पाता. उसका बचना चमत्कार ही है.”
बाल रोग विभाग की सलाहकार डॉ. हिमांशी जोशी ने TOI को बताया,
"साबुन के पानी की वजह से बेबी के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे. बच्चे को जरूरी एंटीबायोटिक्स और IV फ्लूइड सपोर्ट दिया गया, जिसके बाद वो ठीक होने लगा. धीरे-धीरे वह अपनी मां को पहचानने लगा और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया. सात दिन तक आईसीयू में रखने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया जहां वो 12 दिनों तक रहा.
बच्चे के ब्रेन का सीटी स्कैन किया गया. लेकिन रिपोर्ट में दिमाग को तत्काल कोई नुकसान नहीं दिखा. डॉक्टरों का कहना है कि अब बच्चा सामान्य व्यवहार कर रहा है और ठीक से चल भी रहा है. आगे का इलाज जारी है.
वीडियो: सैंटा क्लॉज वाली ड्रेस नहीं दी तो बच्चा घर से भागा, फिर UP पुलिस ने दिल खुश कर दिया!

