CAA प्रोटेस्ट और 'आजादी' के नारों पर रामदेव ने छात्रों को नसीहत दी है
विपक्ष को भी देशहित का ध्यान रखने को कहा.

योगगुरु रामदेव ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और कुछ जगहों पर इसके खिलाफ चल रहे प्रदर्शन पर खुलकर राय जाहिर की है. उन्होंने छात्रों को आगाह करते हुए कहा कि वे इस तरह के आंदोलनों से दूर रहें, इस तरह 'आज़ादी' के नारे लगाना ठीक नहीं. ये भी कहा कि पूरी दुनिया में देश की छवि ख़राब हुई है. विपक्ष को देशहित देखना होगा. विपक्ष विरोध करे, लेकिन धैर्य भी रखे.
# CAA के मसले पर क्या बोले रामदेव?
नागरिकता संशोधन कानून के मसले पर योगगुरु रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कई बार इस पर बात की है. दोनों ने बताया है कि इससे देश के नागरिकों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, 'कुछ लोग अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. CAA पर जो प्रदर्शन हो रहा है, उसमें कुछ राजनीतिक पार्टियों और विदेशियों का हाथ है, ताकि देश में हिंसा जैसा माहौल पैदा हो जाए.'
# खेती की दृष्टि से हम आज भी गुलामी में जकड़े हुए हैं. पतंजलि ने रुचि सोया को टेकओवर किया है. हमारा लक्ष्य है रुचि सोया की 300 प्रतिशत बढ़ोतरी. # डीजल और गैस के क्षेत्र में हमें स्वावलंबी बनना ही होगा. खाद्य तेलों में तो पांच साल में स्वावलंबी बन सकते हैं. संन्यासी होने के बावजूद हमने रुचि सोया कंपनी को टेकओवर किया. कई लाख किसान जिस कंपनी के साथ जुड़े हैं, बीस-पच्चीस करोड़ उपभोक्ता जुड़े हैं, उसे बचाना ही था. # देश मोदी और रामदेव का नहीं, सबका है. 2024 तक मोदी को मौका देना ही चाहिए. # अर्थव्यवस्था पर विदेशी कब्ज़ा हो चुका है. # पतंजलि के लिए देश बाज़ार नहीं है. पतंजलि देश निर्माण का मंदिर है. # सभी तरह के भेदभाव को मिटाना होगा. देश में जनसंख्या नियंत्रण पर अब हमें सोचना होगा. कितनी आबादी बढ़ाएंगे? कैसे देश आगे बढेगा? # पतंजलि के बारे में ख़ूब अफ़वाहें फैलाई गई हैं. पतंजलि ने एक पर्सेंट भी मार्केट शेयर लूज़ नहीं किया है. लेकिन हमारे ख़िलाफ़ षड्यंत्र किया गया. हमने दस हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा समाज की सेवा में लगा दिया. पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए देश में योग का आन्दोलन खड़ा किया.# रामदेव ने और क्या-कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में. पॉइंट्स में पढ़िए -
वीडियो देखें:

