भारत माता का नाम लेकर और संन्यासी की इमेज बनाकर अरबपति बन चुके उद्योगपति बाबारामदेव एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक अगला कदम कई कंपनियों के दिलों कीधड़कन बढ़ाने वाला है. उनकी कंपनी पतंजलि के प्रोडक्ट अब विदेशी ऑनलाइन कंपनियोंकी वेबसाइट पर बिकेंगे. अभी तक इसके लिए पड़ोस की दुकान का सहारा लेना पड़ता था.इस बीच अभी खास बात बाबा रामदेव, नागपुरी संतरों, सोनिया गांधी और इटली की करेंगे.रामदेव ने आज तक को दिए एक ताज़ा इंटरव्यू में कहा कि मैं देश का पैसा बाहर नहींजाने दूंगा लेकिन फिर उन्होंने ये भी कह दिया कि वे इटली से मंगाई मशीन से नागपुरके संतरों का जूस निकालकर बेचेंगे. स्वदेशी के नारे लगाकर और विदेशी के विरोध मेंबातें करके ही रामदेव ने अरबों का कारोबार खड़ा किया है. लेकिन अब वे उसी विदेशीज़मीन से ये चीज खरीद रहे हैं. उन्होंने कहा कि माता सोनिया गांधी के देश इटली सेमशीन लानी पड़ रही है नागपुर के संतरे का जूस निकालने के लिए. सौ करोड़ से ज्यादाकी उसकी लागत है. विदेशी मशीनों से अपने उत्पाद बनाने वाले रामदेव को बर्दाश्तनहीं कि इंडियन बाजार में बाहरी कंपनियां फले-फूलें. रामदेव ने कहा है कि उनकाटारगेट यूनीलिवर कंपनी है. अगले साल तक उसका शीर्षासन करा देंगे. मोक्ष औरअत्येष्टि भी कर देंगे.रामदेव कहते हैं, ''मैं जमीन पर सोता हूं. एक कटोरी खाना खाता हूं. कई बार तो वह भीखाने का टाइम नहीं मिलता है. मेरा स्वदेशी से मतलब यह है कि मैं देश का पैसा बाहरनहीं जाने देना चाहता.''अब कोट से लेकर लंगोट भी बेचेंगे बाबारामदेव अब कोट से लेकर लंगोट भी बेचेंगे. पतजंलि करीब तीन हजार प्रोडक्ट बनाएगी.इसमें बड़ा हिस्सा गारमेंट का होगा. रामदेव पैंट से लेकर जींस तक बेचेंगे. साथ मेंमहिलाओं के कपड़े भी उनकी कंपनी से खरीद सकते हैं. रामदेव के शब्दों में, "हम कोईएरिया नहीं छोड़ेंगे, हमारे पास कोट भी मिलेगा और लंगोट भी. भारतीय संस्कृति केहिसाब से फैशन को आगे बढ़ाएंगे."