'बाहुबली' फिल्म के खत्म होते ही 'बाहुबली 2' का इंतजार शुरू हो गया था. ये इंतजारअब जल्द ही खत्म होने वाला है. आज गणतंत्र दिवस पर 'बाहुबली-2' का नया पोस्टर रिलीजहुआ है. ये पोस्टर अब तक रिलीज किए गए फिल्म के बाकी पोस्टरों से बिल्कुल हट कर है.इसके क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोस्टर सामने आने के कुछ ही देरमें यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा.बाहुबली-2 का नया पोस्टरइससे पहले राणा दग्गुबाती और प्रभास को हम पोस्टर्स में भारी भरकम गदा पकड़ेमस्कुलर लुक में देख चुके हैं. राजमौली ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीटकिया है. जिसे एक घंटे के अंदर ही लगभग 4 हजार लोगों ने लाइक और डेढ़ हजार लोगों नेरीट्वीट कर दिया है. पोस्टर में प्रभास और अनुष्का तीर-कमान पकड़े नजर आ रहे हैं.पोस्टर देखकर लगता है कि प्रभास अनुष्का को तीर-धनुष सिखा रहे हैं. राजामौली नेट्वीट में इसे फिल्म का एक बेहतरीन सीन बताया है.https://twitter.com/ssrajamouli/status/824507317634920448?ref_src=twsrc%5Etfwबाहुबली ने भारत सहित पूरी दुनिया में खूब धूम मचाई थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कईरिकोर्ड्स तोड़े थे. बाहुबली-2 के भी उतना ही दमदार होने की उम्मीद की जा रहीहै. बाहुबली की तरह बाहुबली-2 में भी प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया औरराणा दग्गुबाती है. इस फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग हैदराबाद में की गई थी. येफिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिर हमें उस सवाल का जवाब मिल जाएगा जिसकेलिए सारा भारत सालभर से तड़प रहा है. 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यूं मारा?' राजमौली भीजानते हैं कि हम इस राज को जानने के लिए कितने एक्साइटेड हैं.बाहुबली-2 का पहला पोस्टर-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है -------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें :बॉलीवुड को फिल्मों के नाम की कंगाली छाई रहती है क्या?अखबार में पढ़ा 'मोगैंबो खामोश हुआ' और हाथ में चाय का कप लड़खड़ा गया