अनुष्का शेट्टी को हम बाहुबली फिल्म से जानते हैं. नाक में बड़ी सी नथ पहने,अमरेंद्र बाहुबली से टूटकर प्रेम करने वाली औरत, जिसको बाद में भल्लाल कैद कर लेताहै. अनुष्का की एक्टिंग ही नहीं, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कितनी ताकतवर है, ये तो हमदेख ही चुके हैं. और एक बार फिर से देखने वाले हैं. अनुष्का शेट्टी की नई फिल्मभागमती आ रही है. और आराम से नहीं, तूफ़ान की तरह आ रही है. ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़ेहो जाएंगे.ट्रेलर देखकर पता चलता है कि अनुष्का इसमें अफसर बनी हैं. कुछ ऐसा होता है कि वो एकबड़े से बंगले में बंद हो जाती हैं. जहां उनके ऊपर चढ़ जाता है भूत. उसके बाद अनुष्काको देखकर भूल-भुलैया वाली मंजुलिका की याद आती है. एक रानी की तरह वो सिंहासन परबैठकर कहती हैं, यहां लोग अपनी मर्जी से आ-जा नहीं सकते क्योंकि ये भागमती का घरहै.फिल्म के डायरेक्टर हैं अशोक जी. जी मतलब 'जी' नहीं, G. नाम है इनका. लाइक पारलेजी. फिल्म में अनुष्का के साथ मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन, आशा शरद और जयराम हैं.आशा शरद वही हैं, जिन्होंने ओरिजिनल वाली दृश्यम में भी पुलिस का रोल किया था,तब्बू वाला. इस फिल्म में भी पुलिस वाली बनी हैं.लगता है बहुत दिनों बाद कोई बढ़िया भुतही पिक्चर देखने को मिलेगी.हमारी सुपरस्टार फिल्मों में आज भी हिरोइनें साइड में दिखती हैं. पूरा चार्म हीरोके पास रहता है. ऐसे में अनुष्का का पावरफुल किरदार देखकर लगता है कि हमारे सिनेमाका भविष्य ठीक-ठाक होने वाला है. ट्रेलर में अनुष्का को देखकर लगता है, भले हीफिल्म कैसी भी निकले, अनुष्का भयंकर काम करने वाली हैं.फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी. और 25 को रिलीज हो जाएगी 'पद्मावत'. तो छुट्टी सेटकरिए. और हिंदी डबिंग का इंतजार करिए.ये भी पढ़ें: 2018 की वो 24 हिंदी फिल्में जो मस्ट वॉच हैं!