सलमान खान की फिल्म बागी की रीमेक आ रही है. हीरो हैं जैकी श्रॉफ के बिटिवा टाइगरश्रॉफ. और हीरोइन हैं हचकेयाऊं वाले शक्ति कपूर की प्यारी बिटिया श्रद्धा कपूर.फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी. लेकिन फिल्म का ट्रेलर अभी तत्काल सोमवार कोमार्केट में आ गया है. हम लपक लाए आपके लिए. जे देखो पहले ट्रेलर.https://www.youtube.com/watch?v=8HQIKJBUsQk&ebc=ANyPxKqDUqD8GrtVEwF0u_nIHqE_YyEPew4mRzbvK0cKUootaftY1vlHid-r-hd2vGH2zDEMK51grqw_PxUfih3pKglDVBhtAwफिल्म के डायरेक्टर हैं सब्बीर खान. हां वही, जिन्होंने अक्षय कुमार वाली कमबख्तइश्क बनाई थी. फिल्म के ट्रेलर में टाइगर और श्रद्धा प्रेमी जोड़े की तरह नजर आ रहेहैं. फिर हिंदी फिल्मों की तरह विलेन एंट्री लेता है. हीरोइन को अपने कब्जे में धरलेता है. बोले तो किडनैपिंग. हीरो की प्लानिंग ही यही होती है कि जब प्रेमिका उठाईजाए तो पहले कसरत करे. इसलिए इस फिल्म में भी टाइगर कसरत करने के लिए यानी मार्शलआर्ट्स सीखने किसी गुरुकुल टाइप जगह जाते हैं. फिर विलेन से वही गुच्चीपिलैया. बाकीआप खुद समझदार हो. ट्रेलर देखो और हमें कमेंटबॉक्स में बताओ. कइसा है ये ट्रेलर.बॉलीवुड में और कितने बागी?