आज़म खान को जेल हुई, विधायकी गई, लेकिन अब उनके साथ जो हुआ वो ज्यादा खलेगा!
बीजेपी नेता आकाश सक्सेना के आवेदन पर आज़म खान का एक और नुकसान हो गया.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले रामपुर उपचुनाव (Rampur Bypoll) से पहले सपा नेता आज़म खान का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है. बीजेपी के आकाश सक्सेना ने इस कार्रवाई की मांग की थी. आकाश सक्सेना की अर्जी पर कार्रवाई करते हुए रामपुर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने वोटर लिस्ट से मोहम्मद आज़म खान (Mohammad Azam Khan) का नाम काटने का आदेश जारी किया है
आजतक के आमिर खान की रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्रवाई पर आकाश सक्सेना ने कहा,
आज़म खान की विधायकी गई थीरामपुर से आज़म खान की विधायकी पिछले महीने ही रद्द की गई थी. 2019 के हेट स्पीच केस में रामपुर की कोर्ट ने 27 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाते हुए आज़म खान को दोषी करार दिया था. इस मामले में आज़म खान को 3 साल जेल की सजा सुनाई गई. इसके बाद आज़म खान की विधायकी भी रद्द कर दी गई थी.
इसके खिलाफ आज़म खान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर के सेशन्स कोर्ट को आज़म खान की अपील पर विचार करने का निर्देश दिया था. हालांकि, आज़म खान को सेशन्स कोर्ट से राहत नहीं मिली. हेट स्पीच मामले में उनकी 3 साल की सजा भी बरकरार रही और उनकी विधानसभा की सदस्यता भी रद्द ही मानी गई.
रामपुर उपचुनाव में BJP के प्रत्याशी हैं आकाश सक्सेनारामपुर में 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. और आकाश सक्सेना इस चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी हैं. आकाश सक्सेना का नाम आज़म खान की वजह से ही चर्चा में आया था. हेट स्पीच के मामले में आज़म खान को सजा दिलवाने में आकाश सक्सेना की अहम भूमिका रही है. संगठन में कोई बड़ा पद न होते हुए भी आकाश सक्सेना को बीजेपी ने सपा और आज़म खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर से टिकट दिया है. बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आकाश सक्सेना को आज़म खान के खिलाफ प्रत्याशी बनाया था.
वीडियो- आजम खान को 3 साल की जेल, पीएम मोदी और योगी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

.webp?width=60)

