The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Azam Khan gives anti women speech in Khurja Bulandshahr

आजम ने स्मृति ईरानी और जया प्रदा को कहा 'नाचने वाली'

मुलायम सिंह यादव को बताया अपनी पुरानी माशूका. बोले नेताजी ने एक 'नाचने वाली' के लिए मुझे पार्टी से निकाला था.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2016, 06:05 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
12वीं पास नाचने वाली सुंदरी एएमयू पर सवाल कैसे उठा सकती है. नाचने वाली के लिए 'नेता जी' मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी से निकाला था. ये भौंडा बयान है समाजवादी पार्टी नेता और यूपी कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान का. नाचने वाली का नाम नहीं बस इशारा है जया प्रदा और स्मृति इरानी की तरफ. खुर्जा, बुलंदशहर में किसी प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे आजम खान. वहीं अपनी स्पीच के दौरान ये बातें कहीं. यह खबर हिंदी अखबार 'अमर उजाला' ने छापी है. उन्होंने अपनी स्पीच में दो महिला नेताओं के लिए 'नाचने वाली' शब्द का इस्तेमाल किया. पहली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दूसरी पूर्व सपा नेता जया प्रदा. उन्होंने यह भी कहा कि 'नेताजी' उनकी पुरानी माशूका हैं. छोटे मोटे झगड़े लफड़े के चलते कोई अपनी माशूका को छोड़ता है क्या. फिर मोदी, साक्षी महाराज को भी लाइन से लगाया. नया आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपनी शिष्या से रेप किया है. टीपू सुल्तान विवाद पर भी बोले कि उनकी बहादुरी पर सवाल उठाने वाले देश के गद्दार हैं. दिल्ली के शाही इमाम को भी नसीहत दी कि नेताओं के यहां से से नोट भरे बैग लाना बंद करें.

तो लल्लन क्या कहता है इस मुद्दे पर?

क्या ही कहा जाए. नेताजी आपके पुराने माशूक हैं. साधु..साधु. इस प्यार को किसी की नजर न लगे. लेकिन ये 'नाचने वालियां' कौन होती हैं मियां? और उनसे आपकी खुन्नस क्यों हैं? आप तो ऐसे कह रहे हैं जैसे नाचना कोई बुरा काम हो और यह कोई गाली हो? नाचना एक हुनर है जनाब. एक क्रिएटिव आर्ट. जब आदमी खुश होता है तो मन भर नाचता है. आप तो जानते होंगे कि सूफी नाच को इबादत और मेडिटेशन में इस्तेमाल किया जाता है. आप भी सीखिए. अच्छी चीज है. चार लोगों के बीच उठेंगे बैठेंगे तो बताने को रहेगा. कि एक हमारे अंदर भी बकैती के अलावा एक हुनर है. दूसरी चीज औरतों की इज्जत करना सीखिए. पॉलिटिकल दुश्मनी अपनी जगह है. उस कड़वाहट में गरियाने लगना आपको बहुत बहुत छोटा बना देता है. इत्ता छोटा कि मोटे उत्तल लेंस भी आपको न देख पाएं. स्मृति इरानी ने जामिया मिलिया और AMU को माइनॉरिटी यूनिवर्सिटी न कहकर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी माना. इस मुद्दे पर आप डिबेट कराइए. बातचीत का स्टेटस मत डाउन कीजिए. [total-poll id=7405]

Advertisement

Advertisement

()