The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ayushmann Khurrana upcoming film Dream Girl starring Nushrat Bharucha director Raaj Shaandilyaa

इस फिल्म से आयुष्मान खुराना फिर बॉक्स ऑफिस की खिड़की तोड़ने के लिए तैयार हैं

उनका रोल जान कर आप चौंक जाएंगे!

Advertisement
pic
3 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018, 11:26 AM IST)
Img The Lallantop
अंधाधुन और बधाई हो के बाद आयुष्मान खुराना ये फिल्म ला रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पहले 'अंधाधुन' फिर 'बधाई हो' जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में देकर आयुष्मान ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई हुई थी. और अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट भी कर दिया है. फिल्म का नाम है 'ड्रीम गर्ल.' आयुष्मान ने इसका एक टीज़र वीडियो शेयर करके जनता को बताया है. इस वीडियो में वो अपनी क्रिएटिव टीम से सजेशन मांग रहे हैं. टीम मेंबर्स आयुष्मान को उनके पहले निभाए रोल्स जैसे ही रोल सजेस्ट कर रहे हैं. और आयुष्मान उन रोल्स को सुनकर झटक कर बोलते सुनाई देते हैं कि 'नहीं बनना दिल्ली वाला लड़का, नहीं करने पहले जैसे रोल. कुछ नया बताओ'. फिर वीडियो के एंड में आयुष्मान को कॉफ़ी देने आया एक बंदा अपनी स्क्रिप्ट देता हैं. आयुष्मान स्क्रिप्ट पढ़कर खुशी से उस बंदे को गले लगा लेते हैं. फिर फाइनली वो अपनी आने वाली फिल्म का नाम सबको बता दते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने एक मैसेज भी लिखा है- "जो रोल मेरे लिए संभव हो सकता था वो मैंने सोचा लेकिन ये रोल मेरे दिमाग में कभी नहीं आया. मगर मैं अब इसे करने जा रहा हूं. #DreamGirl."
देखिए विडियो और जानिए किस बारे में है ये फिल्म और उससे जुड़ी ज़रूरी बातें.
#कहानी क्या है?
ड्रीम गर्ल का मतलब होता है 'किसी के सपनों की रानी'. अगर आप अनाउंसमेंट वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो समझ पाएंगे कि आयुष्मान इस फिल्म में एक लड़की का रोल प्‍ले करने वाले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो के टाइटल में लिखा है कि 'आयुष्मान खुराना इन एंड ऐज़ ड्रीम गर्ल'. इसका मतलब हुआ कि आयुष्मान फिल्म में बतौर ड्रीम गर्ल दिखेंगे. अब जानिए कहानी! ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. कुछ न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल' की कहानी मेरठ शहर की है. जिसमें आयुष्मान एक लड़की का रोल करेंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू होने के मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर के रूप में शेयर है.
dream girl

# फिल्म में कौन-कौन काम कर रहा है?
'ड्रीम गर्ल' एकता कपूर बना रही हैं. इसके रायटर-डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं. राज इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वो कुछ कॉमेडी सीरियल्स में भी काम कर चके हैं . जैसे 'कॉमेडी सर्कस' में वो कृष्णा अभिषेक और सुदेश लेहरी के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे. इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा के लिए भी 200 से ज़्यादा स्क्रिप्ट्स लिखी हैं. 625 स्क्रिप्ट्स लिखने के लिए राज का नाम LIMCA Book Of Records में भी दर्ज है.  बात करें फिल्‍म की हीरोइन की तो वो नुसरत भरूचा हैं. आयुष्मान और नुसरत पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं.
ड्रीम गर्ल की पूरी टीम.
ड्रीम गर्ल की पूरी टीम.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म आयुष्मान कि लास्ट रिलीज़ हुई फिल्म 'बधाई हो' से ज़्यादा धूम मचाने वाली है. बता दें 'बधाई हो' ने कमाई के मामले में फिल्म 'बाहुबली 2' का भी एक रिकॉर्ड तोड़ा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, 'बधाई हो' ने छठे वीकएंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. क्योंकि जहां 'बधाई हो' ने छठे वीकएंड पर 3.75 करोड़ रुपए कमाए, वहीं 'बाहुबली 2' ने 3.35 करोड़ रुपए की कलेक्शन की थी. इसके अलावा 'बधाई हो' ने दुनियाभर में 200 करोड़ कमा कर आमिर खान की मेगा बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भी पीछे छोड़ दिया है.


Video: 400 लड़कियों के ऑडिशन के बाद चुनी गई है Karan Deol के लिए हिरोइन 
 

Advertisement

Advertisement

()