The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ayatollah Seyyed Mojtaba Khamenei elected Supreme Leader of Iran Israel US war

ईरान की आर्मी जो चाहती थी वही हुआ, मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, सड़कों पर जश्न

Mojtaba Khamenei ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर बन गए हैं. Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Iran की एक्सपर्ट्स असेंबली ने मोजतबा को देश का सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक नेता चुना है.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (अपडेटेड: 9 मार्च 2026, 08:25 AM IST)
Ayatollah Seyyed Mojtaba Khamenei, Mojtaba Khamenei, iran new supreme leader, Mojtaba Khamenei iran new supreme leader, iran supreme leader, iran irael, iran news, ali khamenei
ईरानी सेना ने नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामेनेई के प्रति अपनी वफादारी जाहिर की है. (IRNA)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है. पहले से माना जा रहा था कि मोजतबा खामेनेई इस पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं. अब एक्सपर्ट्स असंबेली ने आधिकारिक तौर पर उन्हें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का तीसरा सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया है.

ईरान की ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) भी मोजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता बनाए जाने के पक्ष में थी. ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने बताया कि रविवार, 8 मार्च की रात को 88 धर्मगुरुओं वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने मतदान के बाद मोजतबा के नाम पर मुहर लगाई.

असेंबली ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,

"एक्सपर्ट्स असेंबली ने निर्णायक मतदान से अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की पवित्र व्यवस्था का तीसरा नेता नियुक्त किया है."

इस घोषणा के साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की कमान एक बार फिर खामेनेई परिवार के हाथों में आ गई है. इससे पहले उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई देश के दूसरे सुप्रीम लीडर बने थे. पहले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी थे, जिन्होंने 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद इस पद की नींव रखी थी.

mojtaba khamenei
प्रेस टीवी का पोस्ट. (X @PressTV)

खोमैनी के बाद अली खामेनेई ने लंबे समय तक ईरान का नेतृत्व किया. अब उनके बेटे मोजतबा खामेनेई तीसरे सुप्रीम लीडर के रूप में सामने आए हैं. मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने की खबर सामने आते ही ईरान के कई शहरों में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए और नए नेतृत्व का स्वागत किया.

अली खामेनेई के अकाउंट से X अकाउंट से एक रीपोस्ट किया गया, जिसमें बताया गया कि ईरान के संविधान के आर्टिकल 108 के तहत मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी मोजतबा खामेनेई को बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ईरान के सम्मान और ताकत के नए युग की शुरुआत करता है.

mojtaba khamenei
अली खामेनेई का रीपोस्ट. (X @khamenei_ir)

ईरानी सेना ने भी नए सुप्रीम लीडर के प्रति अपनी वफादारी जाहिर की है. ईरान आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ और खतम अल-अनबिया के सेंट्रल हेडक्वार्टर ने एक बयान जारी करके नए सुप्रीम लीडर और आर्म्ड फोर्सेज के कमांडर-इन-चीफ मोजतबा खामेनेई के प्रति पूरी वफादारी की कसम खाई. बयान में अली खामेनेई की मौत पर शोक भी जाहिर किया गया.

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से सुप्रीम लीडर का पद खाली था. इस दौरान देश का शासन तीन सदस्यीय टेंपरेरी लीडरशिप काउंसिल के हाथों में था. अब मोजतबा खामेनेई के चुनाव के साथ ईरान को नया सर्वोच्च नेतृत्व मिल गया है.

वीडियो: उत्तम नगर हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई?

Advertisement

Advertisement

()