The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Avalanche kills four jawans in Siachen

आतंकियों नहीं, बर्फीले तूफान की वजह से शहीद हुए 4 जवान

सियाचीन में आया था बर्फीला तूफान. हिफाजत में तैनात जवानों ने गंवाई जान.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2016, 12:43 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन आर्मी के चार जवान शहीद हो गए. वजह पाकिस्तान या आतंकी हमला नहीं, बर्फीला तूफान है. दुनिया के सबसे ऊंचे वॉर एरिया सियाचीन में देश की हिफाजत में तैनात चार जवान मंगलवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हो गए. आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बर्फ में दबे बाकी जवानों को बाहर निकाला. शहीदों में हवलदार त्सवांग नुरबु, हवलदार दोर्जे ग्यालसन, राइफलमैन मुहम्मद यूसुफ और जिगमैड चोस्दुप शामिल थे. सभी शहीद जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे. इससे पहले 15 नवंबर को आए बर्फीले तूफान में कैप्टन अश्विनी कुमार शहीद हो गए थे. फेसबुक पर ADGPI- इंडियन आर्मी ने शहीदों की तस्वीर शेयर की. siyachin warrior

Advertisement

Advertisement

()