ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के होंठ कल से चर्चा में हैं. क्रिकेट के मैदान सेलेकर सोशल मीडिया तक इनके होठों की चर्चा हो रही है. यहां तक कि खुद कप्तान नेप्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने होंठ दिखाते हुए कहा- देखो मेरे होंठ कितने ड्राई हैं.मामला ये है कि एशेज 4-0 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की वनडे सीरीज केपहले तीन मैच हार चुकी है. इंग्लैंड ने कल का मैच यानी 21 जनवरी को हुए वनडे में भीऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. यहां ऑस्ट्रेलिया जब गेंदबाजी कर रहा था तो कप्तानस्टीव स्मिथ बॉल को शाइन करते हुए अपने होठों के मॉइश्चर को गेंद पर लगाते दिखे. येएक कॉमन प्रैक्टिस है. खिलाड़ी बॉल को स्विंग कराने के लिए लगातार गेंद शाइन करवातेहैं और इस दौरान थूक का यूज किया जाता है.वीडियो देखिए-Steve Smith responds to questions raised over whether he used lip balm to polishthe ball in Sunday's #AUSvENGODI pic.twitter.com/QHxbN6fqJA— cricket.com.au (@CricketAus) January 21, 2018मगर देखने वालों को इसमें अजीब ये लगा कि स्मिथ अपने होठों पर लगे लिप बाम को गेंदपर लगा रहे थे. जिस तरीके से स्मिथ ने पहले उंगली अपने लिप्स पर घुमाई और फिर बॉलपर रगड़ी, वो यही दिखाता है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट कमेंटेटर्स में ये चर्चाशुरू हो गई कि स्मिथ ने ये जानबूझ कर किया. अब जब ये बात फैल गई तो स्मिथ अंपारर्ससे मिले और फिर अपना पक्ष रखा. हालांकि इस पर कोई एक्शन या वॉर्निंग स्मिथ को नहींमिली है मगर ऑस्ट्रेलिया के कई धुरंधर इस तरह के गलत तरीकों से बॉल टेंपरिंग करतेरहे हैं.नवंबर 2016 में साउथ अफ्रीका के इंडिया दौरे के दौरान ये आरोप विराट कोहली पर भीलगा था. कोहली पर च्विंग गम खाते हुए उसके थूक से बॉल को चमकाने का आरोप लगाथा. कहा गया कि 9 से 13 नवंबर को खेले गए राजकोट टेस्ट (जो ड्रॉ रहा था) में विराटटॉफी जैसी चीज खा रहे थे और उसका थूक उन्होंने बॉल पर लगाया.इंग्लैंड के खिलाफ कोहली भी फंसे थे.इसी तरह साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी भी यही करते देखे गए थे. 15 नवंबर 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथअफ़्रीका बॉलिंग कर रही थी. काइल ऐबॉट ने कहर बरपाया हुआ था. ऐबॉट ने 6 और रबाडा ने4 विकेट लिए. मैच खतम. मैच के बाद एक वीडियो फुटेज सामने आई जिसमें मैदान में साउथअफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी को गेंद शाइन करते हुए दिखाया जा रहा था.डु प्लेसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था.बॉल टेंपरिंग पर ये लल्लनटॉपवीडियो देखिए---------------------------------------------------------------------------------Also Read:साउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम हैपाकिस्तान के 8 बल्लेबाज 10 रन भी न बना पाए और एक बार फिर बुरी तरह हारेभारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया है