बाप ने उसे तब अब्यूज करना शुरू किया जब वो 5 साल की थी. कभी उसका सर पानी में डुबोकर दबा देता था, कभी उसे कंटीले तार से बांध देता, कभी तीखी मिर्चियां खिलाता तोकभी उसे काट डालने की धमकी देता था. जब वो 8 साल की हुई, मां ने उसे ये नहीं बतायाकि बाहरी दुनिया में पहला कदम कैसे रखना होगा. बल्कि ये सिखाया कि अपने बाप को किसतरह सिड्यूस करना है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में रहनेवाले इस दंपत्ति को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा हुई. गुनाह थे अपनी ही बेटी कोमारना, पीटना, टॉर्चर करना, सेक्षुअल हिंसा और मानसिक ट्रॉमा देना. वो भी 15 सालतक. सिडनी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बताया गया कि बाप बच्ची का रेप करने के लिएअलग-अलग नुकीली और धारदार चीजों का इस्तेमाल करता था . उसे तीन-तीन दिनों के लिएप्लास्टिक के डब्बे में बंद कर छोड़ देता था. कुल मिलाकर बाप को 73 और मां को 13गुनाहों में आरोपी पाया गया है. हालांकि दोनों ने ही इन आरोपों को खारिज किया है.लड़की ने अपने मां-बाप की शिकायत 5 साल पहले की थी. तबसे इनपर केस चल रहा था. बेटीआजकल दिमाग के अस्पताल में भर्ती है. यकीन मानेंगे? ये बाप 60 साल का है. मां 51साल की. बाप को फिलहाल 50 साल की सजा हुई है. मां को 16 साल की. लेकिन 73 गुनाह कमनहीं होते. वो भी इस इंटेंसिटी के. इन्हें सजा से ज्यादा शायद दिमाग के इलाज कीजरूरत है. क्योंकि अपनी ही बेटी के साथ 73 अपराध तो कोई बीमार ही कर सकता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:रेप करने के पहले वो औरत को पॉर्न क्यों दिखाते हैं?एक रेप केस में कोई कोर्ट इससे वाहियात दलीलें नहीं दे सकता