नील प्रकाश मर गया है
कौन है नील प्रकाश, जिसे ऑस्ट्रेलिया खोज रहा था, उसका भारत से क्या रिश्ता था?
Advertisement

Video screengrab
Quick AI Highlights
Click here to view more
नील प्रकाश मर गया है. इराक में उसकी मौत हुई है. अमेरिका ने उसे मार दिया है. ऑस्ट्रेलिया को उसकी जोरों से तलाश थी. क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया में आईएस का रिक्रूटर था. ऑस्ट्रेलिया में डोमेस्टिक टेररिज्म फैलाने का काम कर रहा था. वो ISIS के प्रोपेगेंडा वीडियोज में खूब नजर आता था. मोसुल में 29 अप्रैल को अमेरिकी हवाई हमले में वो मारा गया है.
मेलबर्न में जन्मा भारतीय मूल का नील प्रकाश कभी बौद्ध हुआ करता था. फिर 2012 में कन्वर्ट होकर मुसलमान हो गया. जिहादी बन गया. नाम रखा अबू खालेद अल-कमबोडी. सीरिया पहुंचा. सोचा था 'बेस्ट मुसलमान' बनेगा. आतंकी बन गया. आईएस के वीडियोज में नजर आने लगा. ऑस्ट्रेलिया में उससे इंस्पायर होकर बहुत से लोग आतंकी बनने लगे. ऑस्ट्रेलिया की नजर बहुत दिन से उस पर थी. मोस्ट वांटेड था. और जानिए कि वो फिजी-भारतीय था, कंबोडियाई बैकग्राउंड का ऑस्ट्रेलियाई था.

