The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • australia sydney bondi beach shooting hero ahmed al ahmed donation jewish billionaire william bill ackman

आतंकी से बंदूक छीन उसी पर तानी, दुनिया ने अहमद के लिए तिजोरी खोली, पता है कितने करोड़ आ गए?

फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म GoFundMe पर Bondi Beach के हीरो Ahmed Al Ahmed के लिए फंडरेज कैंपेन चलाया जा रहा है. William Ackman ने खुद अहमद को करीब 90.73 लाख रुपये डोनेट किए हैं.

Advertisement
Ahmed Al Ahmed, William Ackmen, Ahmed Al Ahmed Donation, Gofundme, Sydney shooting, bondi beach, australia shooting, australia terror attack
यहूदी अरबपति विलियम एकमैन (बाएं) ने बोंडी बीच के हीरो अहमद अल अहमद (बीच में) को सबसे ज्यादा डोनेशन दिया. (X @BillAckman/ITG)
pic
मौ. जिशान
15 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025, 08:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑस्ट्रेलिया में गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच आतंकी पर झपटने वाले अहमद अल अहमद के लिए दुनिया ने तिजोरी खोल दी है. एक यहूदी अरबपति विलियम एकमैन (बिल एकमैन) की पहल पर गोली लगने से घायल अहमद के लिए डोनेशन शुरू किया गया. ये खबर लिखे जाने तक करीब 11.42 करोड़ रुपये का चंदा आ चुका था. अहमद ही वो शख्स हैं, जिनका सिडनी के बोंडी बीच पर आतंकी से भिड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है.

रविवार, 14 दिसंबर को न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में दो बंदूकधारी आतंकियों ने हनुकाह पर्व मना रहे यहूदियों को निशाना बनाकर गोलियां बरसाई थीं. उसी दौरान अपनी जान पर खेलकर अहमद एक शूटर पर पीछे से झपटे और बंदूक छीनकर उसी पर तान दी. अब दुनिया के हर कोने में उनकी बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं. 43 साल के दो बच्चे हैं. अटैक में उन्हें भी गोलियां लगने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका के यहूदी बिजनेसमैन विलियम एकमैन ने सोशल मीडिया पर अहमद को सपोर्ट करने के लिए हाथ बढ़ाया. एक X पोस्ट में उन्होंने लिखा,

Embed
Embed

जब यह साफ हो गया कि ऑस्ट्रेलिया में मासूम लोगों की जान बचाने वाले अहमद अल अहमद हैं, तो एकमैन ने एक और पोस्ट किया. उन्होंने अहमद के लिए रकम इकट्ठा करने का लिंक शेयर करते हुए लिखा,

Embed
Embed

फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म GoFundMe पर अहमद के लिए यह फंडरेज कैंपेन चलाया जा रहा है. विलियम एकमैन ने खुद अहमद को 99,999 डॉलर (करीब 90.73 लाख रुपये) डोनेट किए हैं. अहमद के लिए 1.7 मिलियन डॉलर (15.42 करोड़ रुपये) का फंड जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. खबर लिखे जाने तक 1.25 मिलियन डॉलर (लगभग 11.42 करोड़ रुपये) की फंडिंग आ चुकी है.

ahmed al ahmed
अहमद अल अहमद के लिए फेंडरेज कैंपेन. (GoFundme)

फोर्ब्स के मुताबिक, विलियम एकमैन अमेरिका की एक इन्वेस्टमेंट (हेज फंड) कंपनी पर्शिंग स्क्वायर कैपिटल मैनेजमेंट LP के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं. उनकी मौजूदा नेटवर्थ 9.5 अरब डॉलर (करीब 86,196 करोड़ रुपये) है.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि बोंडी बीच पर गोलीबारी की घटना में कुल 16 लोगों की मौत हुई और 40 लोग घायल हो गए. 50 साल के हमलावर साजिद अकरम की भी मौत हो गई है. दूसरे शूटर- 24 साल के नवीद अकरम की हालत गंभीर है. नवीद मारे गए शूटर साजिद का ही बेटा है.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमद एक मुस्लिम हैं और 2006 में सीरिया से ऑस्ट्रेलिया आए थे. उन्हें 2022 में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली. अहमद एक तंबाकू की शॉप चलाते हैं. उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 6 साल है.

सोमवार, 15 दिसंबर को न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने अहमद से हॉस्पिटल में मुलाकात की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,

Embed
Embed

अहमद रविवार को बोंडी में अपने कजिन जोजे अलकंज के साथ कॉफी पी रहे थे. खुद को अहमद का एक अन्य कजिन बताने वाले मुस्तफा ने बताया,

Embed

जैसे ही उनके बहादुरी भरे काम की बात फैली, अहमद का नाम गलती से सिडनी के साउथ में सदरलैंड शायर का फल बेचने वाला बता दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, अब यह कंफर्म हो चुका है कि असल में वे 2021 से खुद का तंबाकू बेचने वाला और स्पेशलिस्ट कन्वीनियंस स्टोर चलाते हैं.

वीडियो: सिडनी में यहूदियों पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों का पता चल गया, नेतन्याहू ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()