The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Australia Shooting sydeny bondi beach terror attack terrorist 12 dead nsw police

ऑस्ट्रेलिया में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, त्योहार मना रहे लोगों पर गोलियां बरसाई, 12 की मौत

Australia Shooting: ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि दो बंदूकधारियों ने ‘चानुकाह’ इवेंट पर हमला करना शुरू किया. यहूदी त्योहार Hanukkah की शुरुआत पर यह कार्यक्रम किया जाता है.

Advertisement
Australia, Shooting, Australia Shooting, Sydney Shooting, bondi beach
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच में भारी गोलीबारी. (ITG)
pic
प्रणय उपाध्याय
font-size
Small
Medium
Large
14 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 14 दिसंबर 2025, 07:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑस्ट्रेलिया में पहलगाम की तर्ज पर आतंकी हमला हुआ है. परिवार संग यहूदी त्योहार 'हनुकाह' मना रहे लोगों पर दो आंतकियों ने हमला किया. इसमें एक हमलवार समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अटैक को यहूदी-विरोधी और आतंकवाद का काम बताया. न्यू साउथ वेल्स में सिडनी शहर के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ऑपरेशन जारी है.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रणव उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शूटरों में से एक की पहचान नवीद अकरम (उम्र 24 साल) के तौर पर की है. जांच के तहत सिडनी के बॉनीरिग में उसके घर पर रेड की जा रही है. जिस तरह भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैर-सपाटा करते मासूम लोगों पर गोलीबारी की गई, उसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी त्योहार का जश्न मना रहे लोगों पर गोलियां दागी गईं.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा,

Image embed

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले पर दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा,

Image embed
Image embed

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि दो बंदूकधारियों ने ‘चानुकाह’ इवेंट पर हमला करना शुरू किया. हनुकाह त्योहार की शुरुआत पर यह कार्यक्रम किया जाता है. सैकड़ों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ बोंडी बीच पार्क पर जमा थे, तभी बच्चों के प्लेग्राउंड के पास से गोलीबारी शुरू हो गई.

कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे और एक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. एक हमलावर को भी मार गिराया गया है. 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं. न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर माल लैन्योन ने कहा कि घायलों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिंस ने कहा,

Image embed

इस घटना पर इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात की. गिदोन सार ने X पर लिखा,

Image embed
Image embed

इस बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक आदमी बंदूकधारी से भिड़ गया. वीडियो में काले रंग के कपड़े पहने हमलावर पर सफेद कपड़े पहने एक आदमी पीछे से झपटता है. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होती है. सफेद कपड़े वाला आदमी हमलावर से बंदूक छीनकर उस पर तान देता है. उसी समय दूसरा शूटर गोलियां दागने लगता है.

Image embed

ऑस्ट्रेलियाई न्यूज पोर्टल न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर से बंदूक छीनने की जाबांजी दिखाने वाले का नाम अहमद अल अहमद है. 43 साल के अहमद सिडनी के सदरलैंड में फलों की दुकान चलाते हैं. खुद को अहमद का कजिन बताने वाले मुस्तफा ने बताया,

Image embed

अहमद को दो गोली लगने का दावा किया जा रहा है. 14 दिसंबर की रात को उनकी सर्जरी होनी थी.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप के 'C-5' से G-7, G-20 सबकी छुट्टी हो जाएगी?

Advertisement

Advertisement

()