ऋषभ पंत की बेबीसिटिंग से हुआ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की बीवी को फायदा
'बेबीसिटिंग' वाली तस्वीर के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है.

'टिम पेन ने रिषभ पंत से बॉक्सिंग डे टेस्ट में कहा- ''तुम बेबी सिटिंग करते हो? तुम मेरे बच्चों की देखभाल करोगे? ताकि मैं अपनी बीवी को एक रात फिल्म दिखाने ले जा सकूं.''
रिषभ ने चैलेंज स्वीकार कर लिया.'
खैर, ये तस्वीर सबसे पहले बॉनी ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी. कैप्शन दिया था- 'सबसे अच्छा बेबी सिटर'. बॉनी के अकाउंट से ही ICC ने ये तस्वीर ली थी. अब इस तस्वीर को लेकर टिम ने काफी अहम बात बताई है. बताया है कि जब उनकी वाइफ ने तस्वीर पोस्ट की थी, तो अचानक से उनके लाखों भारतीय फॉलोअर्स बढ़ गए थे. news.com.au के मुताबिक टिम ने कहा,Tim Paine to @RishabPant777 at Boxing Day Test: "You babysit? I'll take the wife to the movies one night, you'll look after the kids?"
*Challenge accepted!* 👶 (📸 Mrs Bonnie Paine) pic.twitter.com/QkMg4DCyDT — ICC (@ICC) January 1, 2019
'मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा कुछ देख रही थीं. उन्हें 'बेबीसिटिंग' वाली बात की जानकारी इंस्टाग्राम से लगी होगी और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर डाल दी. अगले ही दिन उनके लाखों इंडियन फॉलोअर्स बढ़ गए थे, जिससे वो काफी घबरा भी गई थीं.'
इस तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी 2018 का दिसंबर का महीना. इंडियन क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में थी. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए. पहला मैच टीम इंडिया ने जीत लिया था, दूसरा हार गई थी. तीसरा मेलबर्न में खेला जा रहा था. भारत की तरफ से जब रिषभ पंत बल्लेबाजी करने गए, तब पेन ने उनसे कहा,तुम्हें पता है कि बड़े एमएस (धोनी) वनडे टीम में वापस आ चुके हैं. इस लड़के को होबार्ट हरिकेन्स को देना चाहिए. उनको एक बल्लेबाज की जरूरत है.
इतने से मन नहीं भरा. उन्होंने पंत से पूछा,तुम बच्चों की देखभाल कर लेते हो? मैं अपनी पत्नी को सिनेमा दिखाने ले जाऊंगा, अगर तुम बच्चों की देखभाल कर लोगे.
पंत की ये बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई. ये सब बातें हुई थीं मैदान के अंदर. मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉल मॉरिसन ने अपने आधिकारिक आवास में दोनों टीमों को एक पार्टी में बुलाया, जहां पेन की पत्नी ने पंत के साथ ये तस्वीर ली और इंस्टाग्राम पर डाल दी.वीडियो देखें:

