The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Aussie bowlers likely to blow fire on uneven pitch of Perth on Day 2 of second Test

बुमराह की गेंद पहले दिन आग उगल रही है तो मिशेल स्टार्क की गेंद दूसरे दिन क्या करेगी?

ये पिच कुछ अजब ही है मितरों.

Advertisement
pic
14 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 14 दिसंबर 2018, 12:11 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट. पर्थ का ओप्टस मैदान. यहां टीम इंडिया के साथ एक खेल हो गया है. खेल ये कि इस पिच को ग्रीन टॉप कहा जा रहा था. ग्रीन टॉप मतलब वो पिच जहां घास छोड़ी जाती है और जो फास्ट बॉलरों को मदद करती है. यहीं सोचकर इंडिया ने यहां चार सीमर्स उतारे. इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और मोहम्मद शमी. कोई स्पिनर नहीं. बस हनुमा विहारी टीम में हैं जो पार्ट टाइम स्पिनर हैं. अब यहां इस पिच से शुरुआती दो घंटों में इंडियन पेसरों को कोई मदद नहीं मिली. नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप कर ली. यानी पहले सेशन में पिच से कोई मदद नहीं मिली. एक नजर इस मैच के हाइ पॉइंट्स पर- #1. जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी: सबसे पहले ये फिगर्स देखिए. 22 ओवर्स. 8 मेडन. सिर्फ 41 रन और एक विकेट. 1.86 का इकॉनमी रेट. जसप्रीत बुमराह ने क्या जानदार गेंदबाजी की है. पहले सेशन में बुमराह की गेंद को गजब का उछाल मिल रहा था. आखिरी सेशन में बुमराह की गेंद कभी लो रह रही थी तो कभी छाती पर आ रही थी. जब ऑस्ट्रेलिया बिना विकेट गंवाए 112 रन बना चुकी थी, बुमराह ने एरॉन फिंच को एलबीडब्ल्यू किया. जब बुमराह को इस पिच पर चौंका रहे थे, तो ये अंदाजा लगा लीजिए कि मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स यहां क्या करने वाले हैं. मिशेल स्टार्क, हेजलवुड और पैट कमिंन्स की गेंदें यहां कहर ढा सकती हैं. ऊपर से ऑस्ट्रेलिया के पास नेथन लायन भी है. #2. विराट कोहली का अजूबा कैच: यहां ऑस्ट्रेलिया जब चाय पीकर वापस लौटी तो स्कोर 148/3 था. इशांत शर्मा का ओवर था. क्रीज पर पीटर हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श थे. पहली स्लिप पर चेतेश्वर पुजारा, दूसरी पर विराट कोहली खड़े थे. इशांत पहली गेंद फेंकने के लिए रन अप लेते हुए आए और गेंद उछाल लेकर हैंड्सकॉम्ब की छाती की हाइट पर आई. हैंड्सकॉम्ब ने गेंद को कोहली के ऊपर से खेलने की कोशिश की. गेंद काफी दूर और ऊंची थी. मगर कोहली ने जो हवा में उछाल लिया उससे गेंद उनकी रेंज में आ गई और वो हाथ में गेंद लिया जमीन पर लैंड किए. ये अपने आप में अद्भुत डाइव थी जिसे देख पूरी टीम में जान आ गई. ऑस्ट्रेलिया को एक चौके की जगह एक झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 148/4 हो गया. #3.रिव्यू लेने में कच्चे: कोहली ने ये मजेदार कैच तो लिया. मगर इससे पहले एक ऐसी गलती की जो हमारे कप्तान लगातार हर मैच में करते हैं. यानी गलत रिव्यू लेना. हुआ ये कि दोनों ओपनर टिक गए. मगर जब गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में आई तो 12वें ओवर की पहली ही गेंद एरॉन फिंच के पैड पर लगी. शमी ने अपील की. कोहली भागकर क्रीज के पास और सबको ये समझाते दिखे कि ये आउट है. इतने में रिव्यू का इशारा कर दिया. गेंद अच्छी लेंथ की थी. रिव्यू हुआ और गेंद को विकेट के ऊपर से जाते देखा गया. यानी नॉट आउट. इंडिया ने जल्दबाजी में रिव्यू खो दिया. पहले भी कई बार देखा गया है कि कोहली रिव्यू लेने में कच्चे हैं. भईया जरा धोनी से एक दो सेशन की ट्रेनिंग ले लीजिए. #4. दूसरे दिन का चैलेंज: अब आते हैं इस पहले दिन के स्कोरकार्ड पर. मारकस हैरिस और एरॉन फिंच ने अच्छी ओपनिंग की. फिंच 50 रन बनाकर आउट हुए तो स्कोर 112 हो चुका था. फिर दूसरा विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा जिसे उमेश यादव ने विकेट के पीछे आउट करवाया. स्कोर 130/2 हो गया. तीसरा विकेट मारकस हैरिस के रूप में गिरा जिनके बल्ले से 70 रन निकल चुके थे. चाय के बाद हैंड्सकॉम्ब का विकेट कोहली के शानदार कैच की बदौलत मिला और यहां हनुमा विहारी ने शॉन मार्श को 45 के स्कोर पर आउट किया तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 232 पर 5 विकेट हो गया. दिन का आखिरी विकेट ट्रेविस हेड का गया जो 58 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने. यहां ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं और ये इस अनईवन बाउंस वाली पिच पर बहुत बड़ा स्कोर है. अभी ऑस्ट्रेलिया के पास चार विकेट हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया 100 रन भी और जोड़ लेती है, तो इंडिया के लिए राह आसान नहीं होने वाली है.

Advertisement

Advertisement

()