The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • aunty and two guys conversation in mumbai metro going viral on facebook

'तुम लड़कियों को कोख में मारना बंद करो, फिर वो हर जगह दिखेंगी'

दिल्ली मेट्रो का एक वाकया फेसबुक पोस्ट के माध्यम से खूब वायरल हो रहा है. काम की चीज है. पढ़ लो.

Advertisement
Img The Lallantop
Source: PTI
pic
आशुतोष चचा
20 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016, 12:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
ये पोस्ट दिल्ली से चला है. फेसबुक पर द्युती सुदीप्ता ने पोस्ट किया. दिल्ली मेट्रो का किस्सा है. अपन आपको बस इत्ता बताएंगे. कि अगर आपको प्रॉब्लम है लड़कियों के आगे बढ़ने से. या उनको मेट्रो, बस वगैरह में एक्स्ट्रा सीट दिए जाने से. तो आपके लिए इन आंटी जी का जवाब बहुत सही है. कल जम्मू कश्मीर के कटरा में एक यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे पीएम मोदी. वहां देखा कि लड़कियां लड़कों से ज्यादा मेडल झटक ले गई हैं. तो हंसते हुए बोले कि लड़कियां ऐसे ही तरक्की करती रहीं तो एक दिन मर्दों को आरक्षण मांगना पड़ेगा. तो भाईसाब लड़कियां तो पूरी तरह कमर कस चुकी हैं. वो हर जगह आगे बढ़ेंगी. बस कोई उनकी राह में उल्कापिंड न गिराए. अब आते हैं इस वायरल होने वाली पोस्ट पर. रोमन हिंदी में लिखा है. इसलिए हम इसको अपनी वाली हिंदी में लिख देते हैं. ताकि सब अपने हिसाब से इसको पढ़ लें. समझ लें. बालक नंबर एक- देख, लेडीज कोच पूरा खाली है. इधर साइड इतना भरा है. फिर भी हमें वहां जाकर बैठना अलाउड नहीं है. खाली पड़ी हैं सीटें. बालक नंबर दो- हां यार. देख पूरा कोच दे रखा है उनको. वो भरती ही नहीं. ऊपर से हमारे कोच में भी दो दो सीटें दे रखी हैं. हम बैठ जाएं तो उठा देते हैं. भले उनका पूरा कोच खाली पड़ा हो. वह तो भर लें पहले. हाजिरजवाब आंटी- आप लोग पैदा ही नहीं होने दे रहे हो बेटा. और नसीब से पैदा भी हो रही हैं तो उनको पढ़ने लिखने बाहर निकलने से रोक रहे हो जी जान लगा कर. ये सब काम बंद कर दो. कोख में मार देना. दूध में डुबो देना. रोक टोक करना. फिर देखना बेटा. मेट्रो की सीटें क्या, ऑफिस की कुर्सियां, खेल का मैदान, सब भर देंगी ये. पर उसी चीज से तो डर रहे हो न आप. है न बेटा? [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/bedadyutijha/posts/1053031678104403"]

Advertisement

Advertisement

()