The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Augusta Westland chopper scam middleman Christian Michel named 'Mrs Gandhi' in an known reference

बिचौलिए ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में 'मिसेज गांधी' का नाम लिया और मचा बवाल

ईडी ने कोर्ट को बताया, पर संदर्भ क्या है नहीं पता.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2018, 08:09 AM IST)
Img The Lallantop
मिशेल को अगस्ता घोटाले में गिरफ्तार किया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को 29 दिसंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान जो सबसे अहम बात निकली वो ये कि ईडी की पूछताछ के दौरान आरोपी मिशेल ने 'मिसेज गांधी' का नाम लिया. लेकिन किस संदर्भ में नाम लिया, इसका पता नहीं चला है. ईडी ने कोर्ट से कहा कि उन्हें उस 'बड़े आदमी' का पता लगाना पड़ेगा जिसका जिक्र मिशेल और दूसरे लोगों की बातचीत में आया है, बातचीत में उसे 'आर' नाम से बुलाया गया है. इस 'बड़े आदमी' और 'आर' का पता लगाने के लिए मिशेल का सामना दूसरे लोगों से कराना पड़ेगा. सुनवाई के बाद कोर्ट ने मिशेल की सात दिन की रिमांड बढ़ा दी है. aug 8 प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को बताया कि मिशेल ने ये बता दिया है कि कैसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को डील से हटा दिया गया था, जिसकी पेशकश बाद में टाटा को की गई थी. ईडी ने मिशेल को वकील मुहैया न कराने की भी अपील की. उनपर आरोप लगाया कि उन्हें बाहर से निर्देश मिल रहे हैं. aug 7 कोर्ट में ही एक और विवाद उठा कि मिशेल अपने वकील को कोई पर्ची दे रहा था. इस पर मिशेल के वकील अल्जो जोसफ ने कोर्ट को बताया कि मिशेल को किसी बारे में कुछ पूछना था. कि कानूनी जवाब कैसे दिया जाना है. इसीलिए उसने हमें कुछ देने की कोशिश की. वो क्या था हमनें नहीं देखा. और जैसे ही ये दिया गया, वैसे ही इस बात की तरफ इशारा किया गया कि मिशेल कुछ देने की कोशिश कर रहा है और पेपर वापस ले लिया गया. इस घटनाक्रम के बाद कोर्ट ने मिशेल के वकील को उनसे दूर रहने का आदेश दिया. कोर्ट ने सुबह-शाम मिशेल से मिलने की समय सीमा भी घटाकर 15 मिनट कर दी. aug 3 मिशेल के वकील ने कहा कि वो इस बात पर बहस नहीं कर रहे कि उसने (मिशेल) उन्हें पेपर थमाया, लेकिन ये ईडी की गलती है, उन्होंने ऐसा होने ही क्यों दिया? ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट को ये भी बताया कि क्रिस्चियन मिशेल ने किसी 'इटैलियन महिला के बेटे' के बारे में बोला है कि कैसे वो भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने वाला है.   aug 6 मिशेल द्वारा 'मिसेज गांधी' का नाम लेने पर कांग्रेस की ओर से आरपीएन सिंह ने कहा कि मिशेल पर एक परिवार विशेष का नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है. देश का चौकीदार सरकारी एजेंसियों पर किसी परिवार का नाम लेने का दबाव क्यों बना रहा है? बीजेपी के स्क्रिप्ट राइटर ओवरटाइम कर रहे हैं. aug 5 कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा, 'मैंने आज की बात से ज्यादा बेतुकी बात आज तक नहीं सुनी है, और वो भी ईडी की तरफ से. मोदी सरकार इस तरह के दुर्भावनापूर्ण और दुष्प्रचार के लिए दोषी है.' क्रिश्चियन मिशेल का इस घोटाले में क्या रोल था? भारतीय जांच एजेंसियों का आरोप है कि अगस्ता कंपनी ने क्रिश्चियन को घूस दी और क्रिश्चियन ने भारत में घूस देकर अगस्ता कंपनी का काम आसान करवाया. जांच एजेंसी ईडी का आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी की ओर से मिशेल को रिश्वत के रूप में 225 करोड़ रुपये दिए गए थे. ये पैसे इसलिए दिए गए थे, ताकि मिशेल भारत के साथ इस सौदे को अंतिम रूप दे सके. यानी कि भारत अगस्ता कंपनी से ही हेलीकॉप्टर खरीदे, इसके लिए मिशेल ने भारतीय लोगों को राजी किया. मिशेल ने दुबई की अपनी कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के जरिए ये पैसे लिए थे. जांच एजेसियों का दावा है कि अगस्ता वेस्टलैंड के लिए भी मिशेल 2005 से 2013 के बीच कुल 180 बार भारत आया था.
Video: क्या है अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, जिसमें नेता अफ़सर सबने दलाली खाई!

Video: कौन है क्रिश्चियन मिशेल, जिसे अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में दुबई से भारत लाया गया है?

Advertisement

Advertisement

()