The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Attack on Kanpur police reached Patna to catch the accused of theft bihar news

चोर पकड़ने यूपी पुलिस बिहार गई, पुलिस पर लाठी-डंडे-ईंट से हमला हो गया!

12 लाख की चोरी का केस, कानपुर पुलिस पटना पहुंची, फिर हुआ हमला!

Advertisement
pic
19 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2022, 04:33 PM IST)
Attack on UP police in patna
घायल पुलिसकर्मी और मारपीट के आरोपी (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में चोरी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची कानपुर रेलवे पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है. खबर है कि आरोपी और उसके घरवालों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट और डंडे से हमला कर दिया. 

पुलिस के मुताबिक 6 जून को मगध एक्सप्रेस के एसी कोच से 12 लाख के गहनों की चोरी का मामला सामने आया था. इस मामले की जांच के लिए कानपुर सेंट्रल की जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) पटना के फुलवारीशरीफ पहुंची थी. 

ट्रेन में 12 लाख के गहनों की चोरी का मामला

आजतक से जुड़े मनोज कुमार सिंह के मुताबिक बिहार के इस्लामपुर से दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस में झारखंड के रांची निवासी मुकेश पांडेय ने एसी 2 में रिजर्वेशन कराया था. इसी बोगी में फुलवारीशरीफ के गोपाल नगर के रहने वाले संजय अग्रवाल उर्फ संजय गुप्ता का पटना से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक रिजर्वेशन था. आरोप है कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतरते समय संजय अग्रवाल मुकेश पांडेय का बैग लेकर उतर गए. जब मुकेश पांडेय को इसका पता चला, तब उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी में 12 लाख के गहने चोरी होने का केस दर्ज कराया.

चोरी के आरोपी को पकड़ने पटना पहुंची यूपी पुलिस पर हमला

कानपुर जीआरपी इस मामले की जांच करते हुए पटना के फुलवारी पहुंची. इस टीम में केस के जांच अधिकारी अब्बास हैदर और उनके साथ मोहम्मद इमरान, लाल सिंह और शैलेंद कुमार थे. जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी की पत्नी अंजू देवी और बेटे सन्नी ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि सन्नी ने अब्बास हैदर पर ईंट से हमला कर दिया. चोरी के आरोपी संजय और आरोपी की पत्नी ने पुलिसवालों पर डंडे चलाए. 

पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपी संजय अग्रवाल और उनकी पत्नी अंजू देवी, बेटे सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक पुलिस को गहने नहीं मिले हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी को कानपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लेकर जाएगी.

वीडियो- कानपुर में टिकट मांगने पर पुलिसवालों ने TTE को बुरी तरह से मारा

Advertisement

Advertisement

()