तुम कितने आर्मी कैंपों पर हमला करोगे?हर कैंप से मरा हुआ आतंकी निकलेगा!पहले उड़ी का आर्मी कैंप. फिर बारामूला का आर्मी कैंप. और गुरुवार सुबह जम्मूकश्मीर के हंदवाड़ा के लंगेट का 30 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप. तीनों ही जगहों पर हमलाकरने आए आतंकी हूरों से मिलने के लिए क्रमश: निकल पड़े. गुरुवार को लंगेट के आर्मीकैंप पर हमला हुआ. बिना देर किए आर्मी ने आतंकियों को मार गिराया. टोटल 4 आतंकीमरे. तीन सुबह मारे गए. एक आतंकी शाम ढलते-ढलते नौगाम सेक्टर में ढल गया.बताया जाता है कि तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं. जवानों को तीन AK-47 और कुछ नकदी भीआतंकियों के पास से मिली है.बताओ आतंकी रुपये खर्च करने से पहले ही मर गए. वैसे पाकिस्तान आतंकियों को जितनेपैसे देकर भेजती है, एक दिन को पक्का गरीब हो जाएंगे.सेना ने कहा, 'तीन आतंकी सुबह 5 बजे हमला करने आए थे. आर्मी ने आतंकियों को कैंपमें नहीं घुसने दिया. आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार, कैश मिला है. आर्मीकैंप के मेन गेट पर आतंकियों ने अटैक किया. आतंकियों के अटैक के बाद सेना ने भीजवाबी फायरिंग की. नतीजा ये हुआ कि आतंकी मारे गए. ये आतंकी पाकिस्तान से हैं.'Image: ANIआर्मी की फायरिंग के बाद आतंकी पटपटाने लगे. घंटों गोली चली. बताया जाता है किइलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं. आर्मी ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.https://twitter.com/ANI_news/status/783891598882942976ये भी पढ़ें...ये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, लो देख लोलीजिए पढ़िए, आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का एक-एक मिनट का खुलासा हो गया हैये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का एक और जाबड़ सबूत