नीयत है! हो गई खराब. लेकिन देखो, प्लान फेल हो गया ना! 23 नवंबर की दोपहर करीब 2बजे! एक कैश वैन बेंगलुरु के केजी रोड पर बैंक ऑफ इंडिया ATM के सामने रुकी. वैनमें 1.37 करोड़ रुपया था. चार लोग थे. इनमें से दो उतर कर बैंक से पैसा लेने अंदरगए. अब गाड़ी में दो लोग बचे थे, ड्राइवर और एक सिक्योरिटी गार्ड. सिक्योरिटी गार्डकिसी काम से गाड़ी से उतरा और ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट करके भाग गया. 1.37 करोड़रुपया लेकर ड्राइवर फरार! https://twitter.com/ANI_news/status/801368397074284545इस गाड़ी में जीपीएस सिस्टम भी नहीं लगा था. इसलिए फरार ड्राइवर के बारे में कुछनहीं पता लग पाया. 1.37 करोड़ रुपयों में से एक लाख रुपया 100 के नोटों में था औरबाकी सब 2000 के नए नोट थे. अब खबर आई है! एकदम ताज़ा! पुलिस ने ड्राइवर की की बीवीको गिरफ्तार करके 79 लाख 80 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. पर ड्राइवर अब भी फरारहै. https://twitter.com/ANI_news/status/803077911448170496 बीच की कुछ कड़ियांअभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं. कि पुलिस ने पत्नी से क्या पूछताछ की, क्या पता चला,पैसा कहां से बरामद किया गया, वगैरह वगैरह. ज्यादा जानकारी का इंतजार है.