एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे, ये बताने के लिए BJP नेताओं को एक संख्या तय करनी चाहिए
इतने मारे कि उतने मारे, अलग-अलग दावे...
Advertisement

अमित शाह का दावा एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए. फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के बालाकोट में हुई इंडियन एयर फोर्स की एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए? ये सवाल गहरा होता जा रहा है. अब तो भाजपा के ही दो नेताओं ने अलग-अलग दावे किए हैं. एक दावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का है. अमित शाह का दावा है कि एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. दूसरी ओर केंद्र सरकार के मंत्री एसएस अहलूवालिया का कहना है कि एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में सरकार ने कभी कोई दावा नहीं किया. वे तो यहां तक बोल गए कि ' मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी या किसी सरकारी प्रवक्ता या हमारी पार्टी अध्यक्ष ने कोई आंकड़ा दिया है?'
अमित शाह ने क्या दावा किया अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में थे. उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. पीएम मोदी के जरिए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की गई. मोदी सरकार के प्रभाव से पायलट अभिनंदन जल्द वापस आए.
भाजपा अध्यक्ष के दावे पर विपक्ष ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
सरकार बच रही थी ऐसे दावों से भाजपा अध्यक्ष के दावों से उलट खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार के मंत्री, सरकारी प्रवक्ता, यहां तक कि सेना और एयर फोर्स की ओर से भी इस बाबत कोई बयान नहीं दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बीच कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. एयर स्ट्राइक के ठीक अगले दिन 28 फरवरी को प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चुरु में एक रैली में शामिल हुए. 3 मार्च को वे यूपी के अमेठी में एक कार्यक्रम में गए, पटना में उन्होंने विजय संकल्प रैली की. मगर इनमें से किसी भी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या का जि़क्र नहीं किया. 3 मार्च को ही केंद्र सरकार के मंत्री एसएस अहलूवालिया ने पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत में साफ-साफ कहा,
फिर कांग्रेस ने कहा, ये आंकड़े कहां से आए? भाजपा अध्यक्ष के दावे के बाद कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार ये साफ करे कि ये आंकड़े कहां से आए. मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में तो एयर मार्शल ने भी अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में कोई दावा नहीं किया था.
वीडियोः पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने सबूत मांगे, इमरान खान की तारीफ की

"उड़ी हमले के बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की. पुलवामा हमले के बाद कुछ लोग कहने लगे थे कि हाई अलर्ट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो पाएगी. मगर नरेंद्र मोदी सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की. और इसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए. वो भी बिना किसी नुकसान के (सेना को). जब इंडियन एयर फोर्स ने प्रेस कान्फ्रेंस में तथ्य रखे... अगर हम उन पर भरोसा नहीं करेंगे, तो देश के नागरिक होने के नाते, हमें शर्म आनी चाहिए. जो लोग सबूत (एयर स्ट्राइक के) मांग रहे हैं, वे असल में पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं. और उसके इरादों को मजबूत कर रहे हैं."

भाजपा अध्यक्ष के दावे पर विपक्ष ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
सरकार बच रही थी ऐसे दावों से भाजपा अध्यक्ष के दावों से उलट खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार के मंत्री, सरकारी प्रवक्ता, यहां तक कि सेना और एयर फोर्स की ओर से भी इस बाबत कोई बयान नहीं दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बीच कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. एयर स्ट्राइक के ठीक अगले दिन 28 फरवरी को प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चुरु में एक रैली में शामिल हुए. 3 मार्च को वे यूपी के अमेठी में एक कार्यक्रम में गए, पटना में उन्होंने विजय संकल्प रैली की. मगर इनमें से किसी भी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या का जि़क्र नहीं किया. 3 मार्च को ही केंद्र सरकार के मंत्री एसएस अहलूवालिया ने पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत में साफ-साफ कहा,
"न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी सरकारी प्रवक्ता ने हवाई हमले के हताहतों पर कोई आंकड़ा दिया है. ये तो भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया था, जहां मारे गए आतंकियों की अपुष्ट संख्या की चर्चा हो रही थी. हमने भारतीय मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खबरें देखी हैं. और ये भी देखा है कि पीएम मोदी ने क्या कहा था. हवाई हमले के बाद मोदी की रैली हुई. और उन्होंने हताहतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी या किसी सरकारी प्रवक्ता या हमारे पार्टी अध्यक्ष ने कोई आंकड़ा दिया है?"कम से कम भाजपा तो एक राय बना ले अभी तक एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में विपक्ष की ओर से किसी ने सरकार को असहज करने वाले सवाल नहीं दागे थे. हां, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जरूर ये मांग की थी कि सरकार को एयर स्ट्राइक के सबूत जारी करने चाहिए. लेकिन संख्या को लेकर इन दोनों नेताओं ने भी कोई बात नहीं की थी. इससे उलट भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के ही एक नेता और मोदी सरकार में मंत्री एसएस अहलूवालिया विरोधी दावे कर रहे हैं. ऐसे में भाजपा को कम से इस बारे में तो एक बात तय कर लेनी चाहिए कि मारे गए आतंकियों की संख्या मीडिया को कितनी बतानी है. एसएस अहलूवालिया केंद्र सरकार में पेयजल और स्वच्छता राज्यमंत्री हैं. ये पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग से भाजपा के सांसद हैं. और पार्टी के सीनियर नेताओं में एक माने जाते हैं. अहलूवालिया साल 1986 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे. उसके बाद से भाजपा में लगातार अलग-अलग पदों पर रहे. जुलाई 2016 में उनको केंद्र सरकार में राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई थी.
एसएस अहलूवालिया केंद्र सरकार में पेयजल और स्वच्छता राज्यमंत्री हैं. फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
फिर कांग्रेस ने कहा, ये आंकड़े कहां से आए? भाजपा अध्यक्ष के दावे के बाद कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार ये साफ करे कि ये आंकड़े कहां से आए. मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में तो एयर मार्शल ने भी अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में कोई दावा नहीं किया था.
"एयर मार्शल आरजीके कपूर ने कहा था कि मारे गए आतंकियों की तादाद पर अभी कुछ कहना सही नहीं है. हम ये नहीं कह सकते कि उनके कैंपों में कितने हताहत हुए हैं. और उनकी संख्या कितनी है. मगर अमित शाह कह रहे हैं कि एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. क्या ये एयर स्ट्राइक पर राजनीति नहीं हो रही है?"
https://t.co/y7swADWAoG
— Manish Tewari (@ManishTewari) March 4, 2019
pic.twitter.com/UlbWu5wozY
AVM RGK Kapoor said "it would be premature to say that what is the number of casualties that we have been able to inflict on those camps and what is the number of deaths," BUT @AmitShah
— Manish Tewari (@ManishTewari) March 4, 2019
says over 250 Terrorists killed in airstrike. Is this not milking Air Strikes for Politics????
वीडियोः पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने सबूत मांगे, इमरान खान की तारीफ की