गंदे पानी की वजह से पाकिस्तान में 30 दिन के भीतर 139 बच्चों की मौत हो चुकी है.पाकिस्तान के सिंध का जिला है थारपारकर. सूखा पड़ा हुआ है उधर. ऊपर से दूषित पानीसे होनी वाली बीमारियों की वजह से बच्चे मरते जा रहे हैं. अस्पताल भरे हुए हैं. एकजनवरी से अब तक करीब 139 बच्चों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को 12 बच्चों की मौतहो गई है. द डॉन के मुताबिक, सरकारी आंकड़ा अब भी सिर्फ 42 बच्चों की मौत ही बतारहा है. ये आंकड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों के आधार पर तैयार करवाया गया है.डिविजनल कमिश्नर मीर शफीक अहमद ने कहा, 'हम हेल्थकेयर फैसिलिटी बढ़िया करने के लिएकाम कर रहे हैं. रिमोट एरिया में भी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं.' बढ़ती बीमारी कीवजह से पाकिस्तान के नागरपारकर, इस्लामकोट और कई जगह मेडिकल सुविधाओं की कमी है.कहां है ये थारपारकर जिला? सिंध प्रांत के 29 जिलों में से एक है. ह्यूमन डेवलपमेंटइंडेक्स में ये जिला सिंध में सबसे नीचे आता है. राजस्थानी लेंगुएज धाटकी, सिंधी औरउर्दू बोली जाती है. 1998 की सेंसस के मुताबिक, यहां की पॉपुलेशन में करीब 64.1फीसदी मुस्लिम और हिंदू 35.58 के करीब थे.