The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atique Ahmed Killing Shooters Luvlesh Sunny Arun Police Pryagraj

"प्लानिंग, बंदूक..."- अतीक के हत्यारों ने पुलिस पूछताछ में क्या बड़े खुलासे किए?

शूटर्स का नार्को टेस्ट भी हो सकता है.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 12:04 PM IST)
Atique Ahmed Killing Shooters Luvlesh Sunny Arun Police Pryagraj
अतीक मर्डर केस के आरोपी हैं अरुण मौर्य, सनी पुराने और लवलेश तिवारी (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अतीक अहमद हत्याकांड के तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में नई जानकारी दी है. पता चला है कि उन्होंने कथित तौर पर एक दिन पहले यानी 14 अप्रैल को अतीक को मारने का प्लान बनाया था (Atiq Shooters Police Interrogation). उस दिन अतीक और अशरफ को सुनवाई के लिए प्रयागराज की अदालत में ले जाया जा रहा था. हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते आरोपियों को मौका नहीं मिला और वो भाग गए. फिर अगले दिन हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

आजतक ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी सनी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे महंगी वाली बंदूक दिल्ली से मिली थी.

पूछताछ में क्या पता चला?

- सनी सिंह ने सुंदर भाटी के साथ कनेक्शन की बात भी कुबूली है. वो हमीरपुर जेल में बंद रहने के दौरान सुंदर भाटी के संपर्क में आया था, लेकिन जेल बदलने के बाद फिर कभी संपर्क नहीं हुआ.

- मई 2021 में सनी गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी से मिला था जिसकी दिसंबर में हत्या हो गई. उसी से सनी को तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल मिली थी.

- सनी सिंह ने बताया कि वो किसी और के लिए काम नहीं करता है बल्कि खुद ही एक डॉन है.

- लवलेश तिवारी ने खुद को कट्टर हिंदूवादी और परशुराम का वंशज बताया. लवलेश सोशल मीडिया के जरिए खुद को फेमस करने की कोशिश में लगा था.

- आरोपी अरुण ने कुबूला है कि पानीपत के एक दोस्त ने उसे बंदूक दी थी. अरुण को नहीं पता था कि उसकी क्या कीमत है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिमांड खत्म होने पर जांचकर्ता इन बयानों की पुष्टि के लिए नार्को टेस्ट भी कर सकते हैं.

इससे पहले, 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. तीनों आरोपी अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं. वो तीनों पत्रकार बनकर पुलिस के काफिले के नजदीक पहुंचे थे. जैसे ही अतीक और उसके भाई अशरफ ने मीडिया से बात करना शुरू किया तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

वीडियो: अतीक और अशरफ की आख़िरी मेडिकल रिपोर्ट लल्लनटॉप के हाथ लगी, सारी स्थिति क्लीयर हो गई!

Advertisement

Advertisement

()