The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atiq Ahmed son Asad killed in UP police encounter social media reacts

कहा था, 'मिट्टी में मिला देंगे, मिला दिया' असद के एनकाउंटर पर लोग बोले

UP STF ने किया एनकाउंटर

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 02:08 PM IST)
UP STF
असद (बाएं) और योगी आदित्यनाथ (दाएं)
Quick AI Highlights
Click here to view more

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Atiq Ahmed Son Asad Encounter By UP STF) की मौत हो गई है. यूपी एसटीएफ ने उसे एनकाउंटर में मार दिया है. ये एनकाउंटर यूपी के झांसी में हुआ है. असद उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी था. यूपी पुलिस उमेश पाल मर्डर केस में फरार असद को कई दिनों से तलाश रही थी. असद पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. असद के साथ ही उसके एक साथी का भी एनकाउंटर किया गया है. इस साथी शूटर का नाम गुलाम है. 

इन दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं. खबर आते ही सोशल मीडिया पर अतीक अहमद, योगी आदित्यनाथ, असद अहमद ट्रेंड में हैं. मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के एक बयान की बातें चलने लगीं. उमेश पाल मर्डर के बाद उन्होंने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे. देखें विधानसभा में दिया गया सीएम योगी का वो बयान…

सोशल मीडिया यूजर्स आज उसी बात को याद करते दिखे.

एनकाउंटर की खबरें शेयर कर लोग वही बात दोहराते मिले.

'जो कहता हूं वो डेफिनेटली करता हूं' जैसी बातों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वायरल है.

कुछ लोगों ने योगी बाबा की जय हो लिखना शुरू कर दिया. 

मामले पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं. मालूम हो, असद और गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे. एनकाउंटर के बाद असद और गुलाम की तस्वीरें सामने आई हैं. दोनों के शव एक बाइक के पास हैं. असद के हाथ के पास एक बंदूक भी नजर आ रही है. लोग तो इस मामले पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए.

वीडियो: सुर्खियां: अतीक अहमद प्रयागराज आया, तो मीडिया से क्यों बोला 'शुक्रिया'?

Advertisement

Advertisement

()