अतीक के मर्डर के बाद बंद हुए इतने सारे फोन नंबर किसके हैं जो पुलिस परेशान हो गई है?
बहुत अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगने वाली थी, लेकिन...

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने कई सारे फोन नंबर सर्विलांस पर लिए थे. इनमें से ज्यादातर अतीक (Atique Ahmed) के नेटवर्क वाले लोगों से जुड़े थे. अब खबर आ रही है कि करीब 800 नंबर (Surveillance Numbers) अचानकर बंद हो गए हैं. ऐसे में केस की जांच कर रही पुलिस टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उन नंबरों और उनसे जुड़े लोगों को ट्रैक करना मुश्किल हो जाएगा. जानकारी मिली है कि ये नंबर अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से बंद होने लगे थे.
आजतक से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड के बाद शूटरों की तलाशी और केस की जांच के लिए पुलिस ने कई फोन नंबर निगरानी पर रखे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनमें से लगभग 800 नंबर बंद हो गए हैं. नंबरों के बंद होने का सिलसिला अभी भी जारी है. पुलिस ने बंद हुए नंबरों की जांच करना शुरू कर दिया है. उन सभी नंबरों की कॉल डीटेल भी निकाली जा रही है.
खबर है कि सर्विलांस में शूटरों के दोस्त-रिश्तेदारों और अतीक अहमद की जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के नंबर भी शामिल थे.
अतीक हत्याकांड के बाद बंद हुए नंबरनंबरों के बंद होने का सिलसिला अतीक और अशरफ के मर्डर के बाद से शुरू हुआ. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. सनी, लवलेश और अरुण. उनसे पुलिस पूछताछ जारी है. केस में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. पता चला है कि तीनों आरपियों ने एक दिन पहले यानी 14 अप्रैल को अतीक को मारने का प्लान बनाया था. उस दिन अतीक और अशरफ को सुनवाई के लिए प्रयागराज की अदालत में ले जाया जा रहा था. हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते आरोपियों को मौका नहीं मिला और वो भाग गए. फिर अगले दिन हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
इसके अलावा सनी सिंह ने सुंदर भाटी के साथ कनेक्शन की बात भी कुबूल ली है. वो हमीरपुर जेल में बंद रहने के दौरान सुंदर भाटी के संपर्क में आया था, लेकिन जेल बदलने के बाद फिर कभी संपर्क नहीं हुआ. मई 2021 में सनी गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी से मिला था जिसकी दिसंबर में हत्या हो गई. उसी से सनी को तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल मिली थी.
वीडियो: अतीक अहमद का आखिरी भाषण! मोदी, अखिलेश, राजा भइया और इमरान प्रतापगढ़ी पर क्या बोला था?

.webp?width=60)

