The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atiq Ahmed and Ashraf shot dead in Prayagraj: alert Section 144 imposed in Uttar Pradesh

यूपी पुलिस अतीक-अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में क्या करने जा रही?

DGP ने यूपी के हर अधिकारी के लिए जारी किए हैं निर्देश.

Advertisement
atiq ahmed
पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. (तस्वीर- PTI)
pic
गौरव
15 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023, 01:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये घटना उस समय हुई जब दोनों भाईयों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिलों के अफसरों को निर्देश है कि संवेदनशील इलाकों में गश्त के लिए जाएं. कहीं पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न होने दी जाए. अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाए. उत्तर प्रदेश पुलिस के DG आरके विश्वकर्मा ने सभी जोन के एडीजी, आईजी को संवेदनशील जिलों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि पीस कमेटियों के साथ बैठक करें, गश्त बढ़ाएं और अधिकारी खुद कैंप करें, ताकि कानून व्यवस्था ना बिगड़े. 

Image embed


यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

बीच चौराहे मारी गई अतीक को गोली

15 अप्रैल की रात अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यूपी पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान उन पर हमला हुआ. जिसमें दोनों की मौत हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 युवकों ने अतीक और अशरफ को गोली मारी है. तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस हमले के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है.

अतीक और उसके भाई की हत्या तब हुई, जब दो दिन पहले ही उसके बेटे की झांसी में एक कथित एनकाउंटर के दौरान मौत हुई थी. यूपी पुलिस ने दावा किया था कि झांसी में असद और उसके सहयोगी गुलाम को एनकाउंटर में मार दिया गया.

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी यूपी पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. प्रयागराज पुलिस दोनों को कौशांबी के पुरामुफ्ती थाने लेकर गई थी. उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हुई थी. 28 मार्च को कोर्ट ने उसके भाई अशरफ अहमद सहित सात आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया था.

13 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड केस में कोर्ट में उसे पेश किया गया था. साथ ही उसके भाई खालिद आजिम उर्फ अशरफ की भी पेशी थी. मर्डर केस में अशरफ सहित अतीक के परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं. अतीक और अशरफ को 26 अप्रैल तक प्रयागराज की नैनी जेल में रखा जाना था. 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद अशरफ को बरेली जेल में और अतीक को साबरमती जेल में सुरक्षित पहुंचाया जाना था.

वीडियो: अतीक अहमद और अशरफ के मर्डर पर प्रयागराज कमिश्नर ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()