नासा के एस्ट्रोनॉट स्कॉट केली और उनके रशियन साथी अपने स्पेस हॉलिडे पर लगभग 340दिन बिताकर वापस आ गए हैं. इनके यान को कजाकस्तान में उतारा गया. 27 मार्च 2015 मेंबोरिया बिस्तर समेट कर 52 साल के केली स्पेस की तरफ निकल लिए थे. और 2 मार्च 2016भोर में धरती पर वापस पहुंचे. इसी के साथ वो अमेरिका के स्पेस में सबसे ज्यादा दिनबिताने वाले एस्ट्रोनॉट बन गए. वो स्पेस की चार ट्रिप्स मार चुके हैं. और टोटल 520दिन बिता चुके हैं बिना ग्रैविटी के.https://twitter.com/StationCDRKelly/status/704768329358012416 इस दौरान केली नेस्पेस में 23 करोड़ किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय की, धरती के 5,440 चक्कर लगाएऔर इसके दुगने यानी 10,880 बार सूरज को उगते और ढलते हुए देखा. मंगलवार को स्पेसमें बिताए हुए अपने आखिरी दिन उन्होंने स्पेस में दिखने वाले अपने आखिरी सनराइज कीतस्वीरें शेयर कीं. 2 हफ्ते पहले केली कह रहे थे, 'ये एक साल अब जरूरत से ज्यादाबड़ा लगने लगा है.' और वापस आते समय कह रहे थे, 'मुझे विश्वास नहीं होता कि एक सालखत्म हो गया है.' :-) अपने स्टे के दौरान केली अक्सर ट्विटर और इन्स्टाग्राम परस्पेस से धरती की तस्वीरें लगाया करते थे. साल भर में उन्होंने लगभग 1000 तस्वीरेंशेयर कीं हैं. उनमें से कुछ ये रहीं. लेकिन केली अब भी स्पेस में बिताए गए समय केवर्ल्ड रिकॉर्ड से लगभग 100 दिन पीछे हैं. रशिया के एक डॉक्टर लगभग 20 साल पहलेस्पेस में लगातार 438 दिन बिता कर आए थे. केली का सेप्स शिप नासा ने मार्स पररीसर्च करने के लिए भेजा था. वापस आते ही केली अपनी गर्लफ्रेंड, जो नासा में ही कामकरती हैं, और अपनी दो बेटियों, जो 12, और 21 साल की हैं, से मिले.