The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Assam police to drop drunk to their home back in New year eve issues two helpline numbers

बिहार पुलिस जिस बात पर घर से उठा ले जाएगी, असम पुलिस वो करने पर सुरक्षित घर छोड़ आएगी!

बिश्वनाथ पुलिस ने नए साल पर ज़्यादा जाम छलका लेने वालों के लिए अनूठा इंतजाम किया है.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021, 11:39 AM IST)
Img The Lallantop
Symbolic Image : Biswanath Police वाहनों की रूटीन जांच करते हुए. Photo : Biswanath Police Facebook
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिहार में शराबबंदी है. शराब पीने पर पुलिस केस हो जाता है. शादी-पार्टी हो या आने वाले नए साल का जश्न हो, बिहारवासियों के लिए तो माहौल 'ड्राई' है. तो उनका ज़िक्र करना बस पैरलल खींचने के लिए था. काहे के इसी मामले पर देश के ही एक दूसरे राज्य में अलग सिनारियो है. उनका अलग ही अप्रोच है. असम पुलिस ने एक अनूठा फैसला लिया है. असम पुलिस (Assam Police) का मानना है कि सेलिब्रेट करने अधिकार सबका है. इसलिए, नए साल (New Year) के जश्न पर 'हम करते हैं कुछ प्रबंध' स्टाइल में असम पुलिस ने ज़्यादा ड्रंक होने पर लोगों को घर छोड़ने का इंतजाम किया है. थोड़ी सी जो पी ली.. तो ये नंबर घुमाओ असम के बिश्वनाथ जिले में प्रशासन और पुलिस ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. साल के आखिरी दिन की पार्टियों में जिन लोगों थोड़ी ज्यादा पी ली हो, वे इन हेल्पलाइन नंबर पर बात करके घर छोड़ने की मदद मांग सकते हैं. इस बारे में बिश्वनाथ जिले की एसपी लीना डोले ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह पहल नए साल के जश्न में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मद्देनजर शुरू की गई है. पुलिस ने जो दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए है वो हैं- 9854684760 और 9954758961. मीडिया से बात करते हुए एसपी लीना ने कहा, 'हर किसी को 31 दिसंबर की रात जश्न मनाने का अधिकार है. जश्न के दौरान अगर किसी को ड्रिंक करने के बाद परेशानी होती है और वे घर या कहीं दूसरी जगह जाने में खुद को असमर्थ पाते हैं तो पुलिस विभाग ने उनके लिए जिला प्रशासन की मदद से गाड़ियों का इंतजाम किया है.' बिश्वनाथ एसपी ने बताया कि इस काम के लिए 10 गाड़ियां तैनात की गई हैं. ड्रंक एंड ड्राइव की तो मिलेगी अलग 'डीजे' की व्यवस्था असम पुलिस के इस कदम का ये मतलब कतई नहीं है कि शराबनोशी को बढ़ावा दे रही है. ये तो एक्सीडेंट और पीने के बाद झड़पों को कम करने के लिए लिया गया फैसला है. राज्य पुलिस ने तो एक मज़ेदार ट्वीट में ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के लिए अलग डीजे की व्यवस्था की बात भी कही है. नहीं समझे? अलग डीजे की व्यवस्था माने लॉकअप में डालने की व्यवस्था. पुलिस ने एक इनविटेशन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
अगर नए साल के जश्न में आपका प्लान ड्रिंक एंड ड्राइविंग या रैश ड्राइविंग का है तो ये न्योता आपके लिए. P.S- स्टैग एंट्री की भी अनुमति है.
इसके एक दिन पहले भी असम पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर एक अन्य मीम शेयर किया था. इसमें फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के एक सीन को ड्रिंक एंड ड्राइविंग से जोड़कर मीम बनाया. देखिए ये मीम. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के निर्देश पर राज्य पुलिस और एक्साइज विभाग ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहे हैं. 29 दिसंबर को गुवाहाटी में 64 लोगों को पुलिस ने ड्रंक ड्राइविंग करते हुए पकड़ा. कामरुप जिले में अबतक 486 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है.

Advertisement

Advertisement

()