The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Assam man arreste from delhi airpor fo allegedl offering namaz on tiranga

दिल्ली: एयरपोर्ट में तिरंगे पर नमाज पढ़ने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी, फिर जमानत मिल गई

दावा है कि CISF ने देखा कि मोहम्मद तारिक एयरपोर्ट पर नेशनल फ्लैग को जमीन पर फैला कर उसपर नमाज पढ़ रहा था. उसकी इस संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
pic
21 मई 2022 (अपडेटेड: 21 मई 2022, 05:06 PM IST)
Delhi IGI Airport
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट. (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more


दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi airport) पर कथित तौर पर तिरंगे पर खड़े होकर नमाज (Namaz) पढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक को जमानत मिल गई है. आरोपी युवक असम का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हाल ही में दुबई से लौटा था.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद कुमार ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित घटनाक्रम 8 मई का है. शख्स के खिलाफ दर्ज की गई FIR के मुताबिक, वो असम के दीमापुर का रहने वाला है. मोहम्मद तारिक अजीज नाम का ये शख्स फ्लाइट नंबर 6E24 के जरिए दुबई से आया था. वो 7 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से 8 मई को असम के लिए उसकी फ्लाइट थी.

CCTV फुटेज के आधार पर शिकायत दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, दावा है कि CISF ने देखा कि मोहम्मद तारिक एयरपोर्ट पर नेशनल फ्लैग को जमीन पर फैला कर उसपर नमाज पढ़ रहा था. उसकी इस संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.

मामले में दर्ज FIR की कॉपी. (फोटो: इंडिया टुडे)
 

पुलिस हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस और CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट की CCTV फुटेज भी खंगाली. रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज में कथित तौर पर मोहम्मद तारिक अजीज नेशनल फ्लैग को फैलाकर उसपर खड़ा था और नमाज पढ़ रहा था. बताया जा रहा है कि ये कथित घटनाक्रम एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट नंबर 1 से 3 के बीच की है.
दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज और CISF की शिकायत के आधार पर मोहम्मद तारिक अजीज के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 (Prevention of insult to national honour act 1971) के तहत FIR दर्ज की है. मामला दर्ज होने के बाद मोहम्मद तारिक अजीज को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. इसके साथ ही उसका पासपोर्ट और तमाम ट्रैवल दस्तावेज भी सीज किए गए. हालांकि, बाद में तारिक को जमानत भी मिल गई.

वीडियो-

Advertisement

Advertisement

()