चुनाव आ लिए भाई. असम में पहले दौर की वोटिंग है 4 अप्रैल को. इस दिन कुल 539कैंडिडेट लड़ेंगे. किसकी कमीज पर कितने दाग हैं, अपने पास पूरा हिसाब-किताब है. असमइलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये आंकड़े दिए हैं.पढ़ें और सोच-समझकर वोट करें.--------------------------------------------------------------------------------1539 में से 30 (6 फीसदी) उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं.--------------------------------------------------------------------------------2कुल 25 यानी 5 फीसदी के खिलाफ सीरियस क्रिमिनल केस हैं. इनमें हत्या, हत्या कीकोशिश, किडनैपिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल हैं.--------------------------------------------------------------------------------3दो कैंडिडेट ने बताया है कि उन पर हत्या का केस (धारा 302) दर्ज है. ये हैं थोवरासे बीजेपी कैंडिडेट कुशल डोवारी और आमगुड़ी से निर्दलीय कैंडिडेट जनार्दन हजारिका.--------------------------------------------------------------------------------4हत्या की कोशिश (धारा 307) का केस एक उम्मीदवार पर दर्ज है. वही कुशल दोवाड़ी,बीजेपी वाले.--------------------------------------------------------------------------------5महिलाओं के खिलाफ अपराध का केस एक पर है. सोनई से इंडिपेंडेट कैंडिडेट हैं इबुनगोबीसिंघा.--------------------------------------------------------------------------------6किडनैपिंग (धारा 364A) का केस भी एक कैंडिडेट पर है. अब्दुल अहद चौधरी. करीमगंज सेनिर्दलीय उम्मीदवार.--------------------------------------------------------------------------------पार्टियों का हिसाब-किताबकांग्रेस: 65 में से 8 (12 परसेंट) बीजेपी: 54 में से 3 (6 परसेंट) AIUDF: 27 मेंसे 3 (11 परसेंट) CPI(M): 10 में से 1 (10 परसेंट) CPI(ML): 6 में से 1 (17 परसेंट)इंडिपेंडेंट: 280 में से 14 (5 परसेंट)--------------------------------------------------------------------------------रेड अलर्ट वाली सीटेंपहले दौर के चुनाव में 3 सीटों पर रेड अलर्ट है. करीमगंज नॉर्थ, सोनई और हैलाकंडी.यहां 3 या ज्यादा उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस हैं. ऐसी सीटों पर रेड अलर्ट घोषितकिया जाता है.