घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार हुईं ASP दिव्या मित्तल, पहले कौन-कौन से विवादों में रही हैं?
एंटी करप्शन यूनिट ने दिव्या मित्तल को दो करोड़ रुपये की घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है.
.webp?width=210)
राजस्थान (Rajasthan) की एंटी करप्शन यूनिट (ACB) ने रिश्वत लेने के मामले में ASP दिव्या मित्तल (Divya Mittal) को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की एडिशनल एसपी (ASP) दिव्या मित्तल ने मामले से आरोपियों का नाम हटाने के लिए दो करोड़ रुपये की घूस मांगी थी. ऐसा पहली बार नहीं है जब दिव्या मित्तल विवादों में फंसी हों. पहले भी इस तरह के विवादों में उनका नाम आता रहा है.
शराब कारोबारियों से विवादमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयपुर में रहते हुए दिव्या के वहां के शराब कारोबारियों से विवाद हुए थे. इस दौरान दिव्या पर लेन देन के आरोप भी लगे थे. फिर दो महीने APO रहने के बाद उन्हें बहाल किया गया था. बहाली के बाद दिव्या को बतौर असिस्टेंट कमांडेंट उदयपुर खैरवाड़ा में लगा दिया गया था.
दिव्या मित्तल ने साल 2021 में 11 करोड़ रुपये कीमत की नशीली दवाइयों की एक खेप पकड़ी थी. इस मामले की जांच में आरोप है कि दिव्या ने तीन अधिकारियों के तबादले करवा दिए थे और तीन फैक्ट्री मालिकों को बुलाकर उनसे पूछताछ भी की थी. हालांकि, पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया था. ACB को शक है दिव्या ने इन तीनों से पैसे लिए थे. जिसके चलते ACB अब तीनों फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ करेगी.
एक हफ्ते में सुलझा लिया केसविवादों के अलावा दूसरी वजहों से भी दिव्या मित्तल ने सुर्खियां बटोरी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीकानेर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में दिव्या मित्तल जांच कर रही थीं. जांच मिलने के एक सफ्ताह के अंदर ही दिव्या ने केस सुलझा लिया था.
दिव्या का निजी जीवन भी विवादों से घिरा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या प्रतीक नाम के शख्स से सोशल मीडिया पर मिली थीं. जिसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे. प्रतीक के घरवालों की तरफ से शादी की इजाजत नहीं मिली थी तो दोनों ने दिल्ली में अपनी मर्जी से शादी कर ली थी. इसके बाद दिव्या मित्तल के पिता विनोद मित्तल ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी. फिर दिव्या और प्रतीक का तलाक हो गया था.
वीडियो: OTP हुई 'पुरानी', पुलिस और क्राइम ब्रांच के नाम पर बड़ा साइबर ठग हो रहा

