The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ashu Bhai Guruji a self claimed God man is not a Hindu by religion his real name is Asif Khan

आसिफ खान से आशु भाई गुरुजी महाराज बनने की कहानी, जो अब रेप केस में फंसा है

झुग्गी में रहने वाले बाबा ने थोड़े टाइम में इतना पैसा कमाया कि उसका नौकर भी 50 लाख रुपए लेकर भागा था.

Advertisement
pic
12 सितंबर 2018 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2018, 04:32 AM IST)
Img The Lallantop
भक्तों के आशु महाराज तो आसिफ खान निकले.
Quick AI Highlights
Click here to view more

जॉली एलएलबी-2 फिल्म में कोर्ट का एक सीन है. इस सीन में वकील जॉली (अक्षय कुमार) एक बाबा यानी साधु जैसे दिखने वाले एक आदमी से कोर्ट में सवालात करते हैं. बाबा अपना नाम रामकृष्ण सारस्वत बताता है. लेकिन जब जॉली बाबा रामकृष्ण से और सवाल करता है तो पता चलता है कि रामकृष्ण है ही नहीं. उसका नाम इकबाल कादरी निकलता है. वो हिंदू न होकर मुस्लिम होता है. ऐसा ही मामला दिल्ली में सामने आया है. लोग जिसे बाबा आशु भाई गुरूजी मानकर पूज रहे थे, उसका नाम आसिफ खान निकला है. वोटर लिस्ट में आशु महाराज का नाम आसिफ खान और बेटे का नाम समर खान लिखा हुआ है.अब रेप के एक मामले में पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही है.


आसिफ खान उर्फ आशु भाई महाराज.
आसिफ खान उर्फ आशु भाई महाराज.

कौन है आशु भाई गुरूजी?

आसिफ खान उर्फ आशु भाई गुरूजी खुद को एक ज्योतिषी बताता है. वह दूसरों का हाथ देखकर उनका भविष्य बताने का दावा करता है. आसिफ खान 1990 तक दिल्ली के वजीरपुर की एक झुग्गी बस्ती में रहता था. इसके बाद वह सराय रोहिल्ला के पदम नगर इलाके में रहने चला गया. वहां उसने अपना नाम बदला और आसिफ से आशु भाई महाराज हो गया. वहां वह लोगों के हाथ देखने लगा. उसका धंधा चल निकला. लेकिन एक दिन आशु का नौकर उसके 50 लाख रुपए लेकर भाग गया. वहां पर उसका धंधा बंद हो गया. इसके बाद वह रोहिणी सेक्टर-7 में रहने लगा. यहां फिर से उसने अपना धंधा जमा लिया. 1990 में झुग्गी में रहने वाला आसिफ 2018 में करोड़ों का मालिक आशु भाई महाराज बन गया. वह टीवी चैनलों पर भी भविष्यवाणी करता. लोग उससे जुड़ते गए और वो अब भविष्यवाणी करने के साथ-साथ दवाइयां भी बनाने लगा था.


अब ज्योतिषी के साथ-साथ डॉक्टर भी बन रहा थाआशु.
अब ज्योतिषी के साथ-साथ डॉक्टर भी बन रहा थाआशु.

किस मामले में फंसा आसिफ उर्फ आशु?

गाजियाबाद की एक महिला ने आशु उर्फ आसिफ पर रेप का आरोप लगाया. महिला के मुताबिक उसकी बेटी के पैरों में दिक्कत थी. 2008 में अपनी बेटी के इलाज के लिए वो आशु के संपर्क में आईं. वो आशु के आश्रम पर जाया करती थीं. साल 2013 में आशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया. उसके बाद यह सिलसिला चलता रहा और महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसने कई बार रेप किया. आसिफ के अलावा उसके बेटे समीर खान ने भी महिला का रेप किया. आसिफ ने महिला की बच्ची से छेड़छाड़ की. परेशान होकर महिला ने हौज़खास थाने में शिकायत दर्ज करवाई. जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आशु महाराज का असली नाम आसिफ खान है. फिलहाल आसिफ फरार है और पुलिस उसे ढूंढ रही है.



वीडियो-अजमेर बम ब्लास्ट के दोषी के गुजरात में हुए स्वागत पर मेरे दो सवाल हैं

Advertisement

Advertisement

()