राजस्थान: हो गया शपथ ग्रहण, CM बने गहलोत और पायलट बने उनके डेप्युटी
राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंचे हैं.

गहलोत और पायलट, दोनों में कब तक शांति रहेगी? जयपुर में गहलोत के घर के बाहर सुबह से ही जश्न का माहौल बना रहा. औरतें घूमर करती दिखीं. समर्थक बैनर-पोस्टर उठाकर जयकारा लगा रहे थे. सचिन पायलट को नंबर दो का ओहदा मिला है. उनके सपोर्टर्स भी सुबह के ही उनके घर के बाहर जमा होकर खुशियां मना रहे थे. हालांकि डेप्युटी CM की पोस्ट के लिए सचिन पायलट को राज़ी करना आसान बिल्कुल नहीं था. गहलोत और पायलट के समर्थकों ने खुलेआम तलवारें तान रखी थीं एक-दूसरे पर. दोनों पाले के लोग अपने-अपने नेता के लिए सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस की छीछालेदर करवा रहे थे. शपथ ग्रहण भले निपट गया हो, मगर मंत्रिमंडल बनना अभी बाकी है. गहलोत और पायलट, दोनों अपने-अपने खेमे को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे. अहम प्रोफाइल्स पर अपने लोगों को रखना चाहेंगे. क्या इसे लेकर भी दोनों की भिड़ंत होगी? अगर ऐसा हुआ, तो इसपर भी दिल्ली दरबार को सुलह-समझौता करवाना होगा दोनों में.Rajasthan: Former CM Vasundhara Raje, Congress leader Jitin Prasad and other leaders at the swearing-in ceremony of CM designate Ashok Gehlot and Deputy CM designate Sachin Pilot in Jaipur. pic.twitter.com/pQB5TOCVI6
— ANI (@ANI) December 17, 2018
Rajasthan: Congress President Rahul Gandhi and former Prime Minister Manmohan Singh arrive in Jaipur for the swearing-in ceremony of CM designate Ashok Gehlot and Deputy CM designate Sachin Pilot. pic.twitter.com/2vCQboPsCx
— ANI (@ANI) December 17, 2018
राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी होगी शपथ 11 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का नतीजा आया था. इनमें से तीन राज्यों में- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं. राजस्थान में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास गई हैं 114 सीटें. वहां BSP और SP के समर्थन से कांग्रेस सरकार बना रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती हैं. 17 दिसंबर को राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री शपथ लेने वाले हैं. मध्य प्रदेश में CM की कुर्सी मिली है कमलनाथ को. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल को ये जिम्मा सौंपा गया है.Rajasthan: People gather outside the residence of Deputy Chief Minister designate Sachin Pilot in Jaipur. Ashok Gehlot and Sachin Pilot will take oath as the Chief Minister and Deputy Chief Minister respectively, later today. pic.twitter.com/wIvhFMa1AS
— ANI (@ANI) December 17, 2018
Samajwadi Party (SP) President Akhilesh Yadav and Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati will not participate in the swearing-in ceremonies in Rajasthan, Chhattisgarh and Madhya Pradesh today. (file pics) pic.twitter.com/2GbkuXAeOg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 17, 2018
अखिलेश-मायावती नहीं आ रहे हैं कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी इन तीनों ही शपथ ग्रहण समारोहों में मौजूद रहने वाले हैं. सबसे पहली स्वीरिंग-इन सेरमनी राजस्थान में हो रही है. पहले ऐसी खबरें आई थीं कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती भी इन कार्यक्रमों में शरीक हो सकते हैं. मगर फिर पता चला कि अखिलेश और मायावती इन कार्यक्रमों से दूर रहेंगे.Rajasthan: Congress leaders and workers gather at Albert Hall, Jaipur. Ashok Gehlot and Sachin Pilot will take oath as Chief Minister and Deputy Chief Minister respectively later today. pic.twitter.com/PJ9ZuVTfJR
— ANI (@ANI) December 17, 2018
कहां होनी है शपथ? राजस्थान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का प्रोग्राम जयपुर के अल्बर्ट हॉल में हो रहा है. इसके बाद दोपहर सवा एक के करीब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होगा. शाम साढ़े चार बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज ग्राउंड में भूपेश बघेल CM पद की शपथ लेंगे.Rajasthan Chief Minister designate Ashok Gehlot: Once the cabinet is decided, the Chief Minister will work on its advice. Once it’s done, we’ll do what’s in public interest, the manifesto will be our priority. pic.twitter.com/nwZrCNXdPe
— ANI (@ANI) December 17, 2018
Jaipur: Visuals from outside the residence of Rajasthan Dy CM designate Sachin Pilot, says "New beginning for the state&people.They trusted us&our work begins today. As soon as cabinet is formed we'll begin working on promises made to people.We'll work to meet their expectations" pic.twitter.com/87IwshDZBp
— ANI (@ANI) December 17, 2018
क्या गांधी परिवार से करीबी की वजह से मध्य प्रदेश के सीएम बने कमलनाथ? राजदीप ने बताया कमलनाथ क्यों बने मुख्यमंत्री? क्या पायलट की ये धमकी काम करेगी? राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस जनादेश से कांग्रेस को क्या सबक सीखने चाहिए?

