AIMIM सांसद ने कही थी नूपुर को फांसी देने की बात, ओवैसी बोले- पार्टी ऐसा नहीं चाहती
गुजरात के भुज में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने इस बयान से किनारा कर लिया. प्रशासन की तरफ से जलील के बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने 10 जून को भड़काऊ भाषण दिया. बीच चौराहे फांसी देने की बात कही. काफी बवाल हुआ. लोग कार्रवाई की मांग करने लगे. इस बीच इस बयान से उनकी पार्टी ने किनारा कर लिया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. जिसमें उन्होंने साफ किया है कि नूपुर शर्मा मामले में पार्टी देश के कानून के हिसाब से ही कार्रवाई चाहती है.
AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा,
नुपूर शर्मा पर इम्तियाज जलील के बयान पर हमारी पार्टी ने ट्वीट किया था. और अपना स्टैंड साफ रखते हुए कहा था कि देश के कानून के हिसाब से उनके (नूपुर शर्मा) के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
ओवैसी ने आगे कहा,
क्या कहा था इम्तियाज जलील ने?हमारी पार्टी का यही स्टैंड है, जो कि उनके (इम्तियाज जलील के) बयान से अलग है. और सभी को इसी का पालन करना है.
औरंगाबाद में AIMIM सांसद जलील ने 10 जून को नूपुर शर्मा को फांसी देने की बात कही थी. जलील के दो वीडियो सामने आए थे. समाचार एजेंसी ANI के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जलील ने कहा,
"इस्लाम अमन का मजहब है. इस्लाम शांति का मजहब है. यकीनन लोगों के अंदर गुस्सा है. हम भी ये मांग करते हैं कि नूपुर शर्मा को फांसी होनी चाहिए. अगर उसे आसानी से छोड़ दिया गया, तो इसका कोई अंत नही होगा. किसी भी जाति, धर्म का व्यक्ति या धर्म गुरु हमारे नबी के खिलाफ कोई भी ऐसा बोलता है, तो ऐसा कानून लाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सिर्फ पार्टी से निकालना कार्रवाई नहीं है."
वहीं, जलील का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा था. वीडियो में औरंगाबाद में सड़क पर इकट्ठा हुई भीड़ 'कासिम-कासिम' के नारे लगा रही थी. इसी बीच इम्तियाज जलील ने कहा,
"नूपुर शर्मा को फांसी देनी है, तो औरंगाबाद के इसी चौराहे पर दें."
इन्हीं में से एक वीडियो को ट्वीट करते हुए AIMIM के आधिकारिक अकाउंट से कहा गया था,
हम नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की डिमांड करते हैं. देश के कानून के हिसाब से उनका समय से ट्रायल और कॉनविक्शन की मांग करते हैं.
बाद में गुजरात के भुज में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने भी इस बयान से किनारा कर लिया. हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस भड़काऊ बयान पर कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई की बात नहीं की गई है.
वीडियो-नूपुर शर्मा के कॉमेंट पर असदुद्दीन ओवैसी ने अब ये खतरा बता दिया!

