The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Asaduddin Owaisi asks all the muslims around to unite against ISIS

ISIS वाले सुसाइड बॉम्बर जहन्नुम के कुत्ते हैं: असदुद्दीन ओवैसी

इस बार ओवैसी ने कहा कि इस्लाम के लिए मरो नहीं जियो, जिहाद करना है तो बच्चे पढ़ाओ.

Advertisement
pic
9 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 9 जुलाई 2016, 10:17 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ISIS वाले सुसाइड बॉम्बर जहन्नुम के कुत्ते हैं, बगदादी मिल गया तो मुसलमान टुकड़े-टुकड़े कर देंगे.
असदुद्दीन ओवैसी ने ये बात कही है. ओवैसी वैसे भी अपने बयानों के लिए फेमस हैं. कई बार भड़काऊ बयान देते हैं. विवादों में रहते हैं. मुस्लिमों के सपोर्ट में बोलते-बोलते कई बार कुछ ऐसा कह जाते हैं कि बखेड़ा खडा हो जाता है. लेकिन इस बार जो कहा वो सुनना बहुत जरूरी सा हो जाता है. अपनी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन की एक सभा में स्पीच देते हुए बोले. जो बोले वो मुसलमानों को मुखातिब होकर बोले. कहा.
ISIS वाले दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है. हमें उनके बहकावे में नहीं आना है. ISIS के सुसाइड बॉम्बर जहन्नुम के कुत्ते हैं. अगर अबु बकर अल बगदादी किसी मुसलमान को मिल गया तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे. इसने हमें इतनी तकलीफ दी है. ये मदीना में हमला करने वाले लोग हैं, ये मुसलमानों के सगे नहीं इस्लाम के दुश्मन हैं. आईएसआईएस, मुसलमानों के लिए कुछ नहीं कर रहा. वो टेररिस्ट अटैक कर मुस्लिमों की जड़ों को ही खत्म कर रहे हैं.
साथ ही ओवैसी ने बड़ी अच्छी सी बात कही. इस्लाम के लिए मरो नहीं, जियो! इंसानियत के लिए जियो. भारत हमारा मुल्क है. यहां सब एकजुट होकर रहो. Cm6NsdKXgAAwXkz साथ में ओवैसी ने ये भी कहा कि मुसलमान हथियार न उठाएं. जिहाद का असली मतलब सिखाते हुए कहा कि अगर जिहाद ही करना है तो हथियार नहीं उठाओ. गरीब लोगों को आगे बढ़ाओ, गरीब बच्चियों की शादी कराओ. यही असल जिहाद है. https://twitter.com/ANI_news/status/751694094003470336

Advertisement

Advertisement

()