The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • as per twitter timeline PM Narendra Modi congratulated Nitish Kumar 12 hours before resignation!

क्या पीएम मोदी ने नीतीश को 12 घंटे पहले इस्तीफे की बधाई दे दी थी?

सोशल मीडिया के धुरंधरों ने सुबूत खोज निकाला है.

Advertisement
pic
27 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2017, 07:56 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 जुलाई की शाम थी. सवा 6- साढ़े 6 का टाइम हो रहा था. मीडिया दफ्तरों में 10 से 7 की शिफ्ट वाले अपना काम निपटाकर बोरा बिस्तर समेट रहे थे. तभी एक ऐसी खबर आई जिसने सबको वापस अपनी टेबल पर अनिश्चित काल के लिए चिपका दिया. पता चला कि नीतीश कुमार ने बिहार के चीफ मिनिस्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. उधर उन्होंने छुट्टियों की लंका लगाकर सीएम का पद छोड़ा, इधर 'मेन ऐट वर्क' लग गए. दे दनादन ट्वीट पर ट्वीट. लेकिन एक ट्वीट जिसका इंतजार किसी को नहीं था, वो आया और छा गया. प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश को भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने के लिए बधाई दे डाली. नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने कहा था कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर इस्तीफा दिया है. शायद पीएम मोदी की बधाई नीतीश के लिए नहीं उनकी अंतरात्मा के लिए थी. लेकिन होल्ड भाई होल्ड. एक लोचा हुआ है. लोग उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट इधर उधर पोस्ट कर रहे थे. एक जगह उस स्क्रीनशॉट पर ये कमेंट मिला. कोई शक का कीड़ा कह रहा था कि 6.39 AM? मने उसको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ एक बार को. कि ये सब मामला क्या है. प्रधानमंत्री 12 घंटे पहले ही बधाई दे दिए थे क्या? modi tweet लोग पूछने लगे कि भई कल शाम पीएम कहां थे जो उनके ट्वीट में एएम आ रहा है? हम कसम खाए कि वो अभी यहीं हैं और विमान अपने खोपचे में खड़ा है. काफी दिन से बाहर नहीं गए. तो लोग कहने लगे कि फिर उनका ट्विटर चलाने वाला साउथ अमेरिका में रहता होगा. हमने कहा अभी प्रूव हो जाएगा. फिजूल लांछन लगाना बंद करो. फिर हमने अपने हैंडल से ट्वीट करके दिखाया और स्क्रीनशॉट भी दिखाया. तब जाकर उनको लोगों को चैन पड़ा. इस ट्वीट के अनुसार ये रात में 12 बजकर 14 मिनट पर किया गया है जबकि है ये दोपहर का. ashutosh tweet अब तो पता चल ही गया होगा कि ये ट्विटर का लोचा है. ये कहीं का टाइम कहीं उठाकर झोंकता रहता है. ऐसा क्यों है इसका पता अभी नहीं चला है, जैसे ही चलेगा हम सबसे पहले आपको बताएंगे. पक्का. पिंकी प्रॉमिस.

ये भी पढ़ें:

7 से 26 जुलाई के बीच यूं लिखी गई नीतीश के इस्तीफे की स्क्रिप्ट

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बयान दिल तोड़ने वाला है!

इन वजहों से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

इधर नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, उधर ट्विटर पर ताजिये निकाल दिए गए

तो इस मर्डर केस में घिरने के डर से नीतीश ने लालू से गठबंधन तोड़ा!

नीतीश अब क्या करने वाले हैं, ये 30 साल पहले की बात से पता चलता है

 

Advertisement

Advertisement

()