The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal's answer on free wifi in talk to AK

फ्री वाई-फाई को तो मोदी जी ने हैक कर लिया, बोले केजरीवाल

केजरीवाल और कंट्रोवर्सी का कोई तगड़ा याराना लगता है. हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी पर अटैक करते हुए कड़वे बोल बोल ही दिए उन्होंने

Advertisement
pic
18 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2016, 05:06 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अरविंद केजरीवाल ने जनता से 'मन की बात' करने के लिए अपना प्रोग्राम शुरू किया है. और इस इंटरैक्शन सेशन को नाम दिया  'टॉक टू एके'. रविवार को पहले 'टॉक टू एके' में उन्होंने जनता के सवालों के सीधे जवाब दिए. प्रोग्राम के दौरान किसी ने पूछा कि आपके दिल्ली को फ्री वाई-फाई देने वाले वादे का क्या हुआ. इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फ्री वाई-फाई वाला काम राजेंद्र कुमार देख रहे थे. उनको गिरफ्तार कर लिया. अब हमें ये काम किसी नए अफसर को देना पड़ेगा. (ये राजेंद्र कुमार वही हैं, जिनको 4 जुलाई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था). केजरीवाल ने कहा कि हम ऑप्टिक केबल लगा रहे हैं. दिल्ली को वाई-फाई मिलने में अभी 2-3 साल और लग जाएंगे. तब तक हॉटस्पॉट नेटवर्क देने का प्लान है. अगर एलजी ने टांग ना अड़ाई, तो दिसंबर या जनवरी में हम ईस्ट दिल्ली में यह स्टार्ट कर देंगे. 'टॉक टू एके' के बारे में केजरीवाल ने कहा कि जनता के सवाल मीडिया से हटकर होते हैं. मीडिया के साथ तो मेरी बात होती ही रहती है. सीधे जनता से बात होनी चाहिए. गोवा गया तो वहां स्टूडेंट्स से बात की थी. उसी से ये आइडिया आया. ये हैं 'टॉक टू एके' की पांच खास बातें- Untitled-1 1. केजरीवाल और कंट्रोवर्सी का कोई तगड़ा याराना लगता है. हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी पर अटैक करते हुए कड़वे बोल बोल ही दिए. उन्होंने कहा कि हर कुत्ते का दिन आता है. जब उनसे किसी कॉलर ने राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अमित शाह ऐसे काम कर रहे हैं जैसे सीबीआई के हेड हों. अगर हमारी सरकार की जगह कोई दूसरी सरकार होती तो यह गिरफ्तारी कभी नहीं होती. इसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'हर कुत्ते का दिन आता है'. हालांकि उन्होंने सीधे अमित शाह का नाम नहीं लिया. पर समझने वाले तो समझ ही गए होंगे कि उन्होंने ये किसके लिए बोला है. 2. दिल्ली में सफाई व्यवस्था पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की सफाई का जिम्मा एमसीडी के पास है. और वो सही से काम नहीं कर रहे हैं. देश की राजधानी में इस तरह से गंदगी होना शर्म की बात है. हम मिलकर दिल्ली को साफ-सुथरी बनाएंगे. 3. काम करने के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि हम तो काम कर रहे हैं. अगर केंद्र सरकार टांग ना अड़ाए. तो हम और अच्छे से काम कर पाएंगे. ढंग से काम करने दें, तो दिल्ली को दो सालों में लंदन बना देंगे. पिछले आठ महीने से जनलोकपाल बिल केंद्र सरकार के पास अटका पड़ा है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने दिल्ली को इंडिया-पाकिस्तान की तरह बना दिया है. 4. उन्होंने कहा कि अगर किसी गरीब के पास पैसे नहीं हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वो प्यासा रह जाए. इसलिए हमने हर घर में 20,000 लीटर पानी फ्री में देना शुरू किया. 5. एजुकेशन पर उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है बच्चों के लिए अच्छा फ्यूचर. हमने गवर्मेंट स्कूलों में 8000 नए क्लास रूम बनाए हैं. और 100 स्कूल नए शुरू किए हैं. जिन स्कूलों ने फीस बढ़ाने की कोशिश की, उन्हें ऐसा करने से हमने रोका है. केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म कर देनी चाहिए. ये देश के एजुकेशन सिस्टम के लिए खतरा है. नो डिटेंशन पॉलिसी में आठवीं तक के सारे बच्चों को पास कर दिया जाता हैं. आगे बढ़ने से पहले ये भी देख लो केजरीवाल और मोदीजी में दुआ-सलाम. https://twitter.com/ANI_news/status/754234513564192768

Advertisement

Advertisement

()