The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • arvind kejriwal welcome fireworks by aap workers delhi police registers fir

अरविंद केजरीवाल के जेल से निकलने पर पटाखे फोड़ने वाले मुश्किल में पड़ गए!

Delhi CM Arvind Kejriwal के जेल से छूटने पर उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई, अब पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 09:56 PM IST)
 arvind kejriwal welcome fireworks by aap workers delhi police registers fir
सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में जमानत दे दी है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहाई के बाद पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है. शुक्रवार, 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से छूटने के बाद मुख्यमंत्री आवास के सामने कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 

दिल्ली में पटाखे बैन हैं. पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर भी रोक है. उन्होंने कहा कि CM आवास के सामने अज्ञात व्यक्तियों ने आतिशबाजी की है. ऐसा करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है. क्योंकि मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए दिल्ली सरकार सख्त है. सरकार ने 9 सितंबर को पटाखे बैन का ऐलान किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. जो शुक्रवार शाम 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर तैनात थे. उन्होंने FIR में कहा कि 

शाम 6.45 बजे के करीब बहुत सारे लोग इकट्ठा थे. मैंने प्रदूषण पैदा करने वाले पटाखों की आवाज सुनी. जब मैंने मौके पर जाकर देखा तो पटाखे जला रहे लोग वहां से भाग निकले.

BJP ने उठाए सवाल

ये भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने गई SDM ने ग्रामीण को धक्का दिया, बदले में महिला ने SDM के बाल नोच लिए!

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार 13 सितंबर को जमानत दे दी गई. सीएम केजरीवाल की कथित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CBI द्वारा दायर याचिका में गिरफ्तारी हुई थी. करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली है. कोर्ट ने कुछ शर्तों के आधार पर जमानत दी है. जिसमें उन्हें 10 लाख का बेल बॉन्ड जमा करना होगा. एक्साइज पॉलिसी मामले में कोई बयान नहीं दे सकते हैं. वो सीएम कार्यालय और सचिवालय भी नहीं जा सकते हैं. और बिना राज्यपाल के अनुमति के किसी आधिकारिक दस्तावेजों में हस्ताक्षर भी नहीं कर सकते हैं. उन्हें केस के हर ट्रायल में उपस्थित होना पड़ेगा.

वीडियो: अरविंद केजरीवाल को जमानत पर वकील और मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()