The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • arvind kejriwal tweet manish sisodia wife what is multiple sclerosis

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'मनीष सिसोदिया की पत्नी को गंदी बीमारी है', लोग भड़क गए

मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की बीमारी से ग्रस्त हैं?

Advertisement
arvind kejriwal tweet about manish sisodia wife
केजरीवाल के ट्वीट पर बवाल. (तस्वीरें- आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
26 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023, 11:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट किया. ये ट्वीट उनकी करीबी और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया के बारे में था. सीमा काफी बीमार हैं जिसका जिक्र मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान हो चुका है. केजरीवाल ने ट्वीट में बताया कि बुधवार, 26 अप्रैल को वो सीमा से मिलने गए थे. इसके बाद उन्होंने उस बीमारी का जिक्र किया जिससे सीमा ग्रस्त हैं. लेकिन आगे उन्होंने ‘गंदी बीमारी’ का शब्द इस्तेमाल किया जिस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं.

केजरीवाल ने क्या ट्वीट किया?

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 

Image embed
Image embed

लोग क्या बोले?

केजरीवाल का ये ट्वीट कई लोगों को पसंद नहीं आया. उन्होंने दिल्ली के सीएम को नसीहतें दे डालीं. प्राप्ति नाम की यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed

अमित राव नाम के यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed

कांत शर्मा नाम के यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed

एक यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed
सीमा सिसोदिया को क्या बीमारी है?

मल्टीपल स्केलेरोसिस. ये ऐसी बीमारी है जिसमें आपका इम्यून सिस्टम हमारी नसों को कवर करने वाली परत (माइलिन) को नुकसान पहुंचाता है. इससे दिमाग और शरीर का आपस में कनेक्शन टूट जाता है. जिससे नसें काम करना बंद कर देती हैं. इस बीमारी में लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं की नसें कितनी खराब हुई हैं. कभी-कभी इस बीमारी में कोई व्यक्ति चल भी नहीं पाता है. मल्टीपल स्केलेरोसिस का कोई इलाज नहीं है. लेकिन इसके उपचार में मौजूदा स्थिति में थोड़ा-बहुत सुधार हो सकता है जिससे बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है.

वीडियो: अरविंद केजरीवाल ने ED-CBI को लेकर पीएम मोदी को घेरा, बोले- अगर मैं भ्रष्टाचारी, तो कोई ईमानदार नहीं

Advertisement

Advertisement

()