The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal should visit his party worker's house who committed suicide and should take action against AAP MLA who is accused of domestic abuse

केजरीवाल जी, गुजरात जाते हो, अपनी वॉलंटियर के घर क्यों नहीं जाते?

AAP वर्कर सोनी ने सुसाइड कर लिया. पार्टी के ही एक वर्कर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. कहा था कि केजरीवाल ने आरोपी से समझौता करने को कहा.

Advertisement
pic
21 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2016, 05:45 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अरविंद केजरीवाल. नाम ही काफी है. अपनों के लिए भी और गैरों के लिए भी. केजरीवाल इन दिनों गुजरात, पंजाब, गोवा हर जगह जा रहे हैं. चुनाव करीब हैं. केजरीवाल जहां नहीं जा रहे, वहां की राजनीति को दिल्ली में बैठे-बैठे लपेट रहे हैं. पूरे देश पर उनकी नजर है, सिवाय अपनी पार्टी के भीतर जो चल रहा है, उसे छोड़कर. मिसाल देखिए. एक AAP विधायक पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है. एक AAP कार्यकर्ता सोनी ने सुसाइड कर लिया है. लेकिन केजरीवाल उनके घर नहीं जाते.

AAP वर्कर ने सुसाइड कर लिया, ये समझौते की सलाह देते रहे!

नरेला में रहने वाली सोनी ने मंगलवार को जहर पीकर जान दे दी. सोनी ने सुसाइड लेटर में बताया कि एक महीने पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता रमेश वाधवा के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी. लेकिन 3 जून को उसे एक दिन के अंदर बेल मिल गई. सोनी ने रमेश वाधवा को लेकर पार्टी में शिकायत की थी. लेकिन पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया.
सुसाइड से कुछ दिन पहले का सोनी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सोनी कहती हैं,
'नरेला के जो पार्टी अध्यक्ष हैं. वो हमारे साथ हैं. प्रेसिडेंट साहब ने सीएम साहब तक बात पहुंचाई. तो वो बोले कॉम्प्रोमाइज कर लो. बैठ के बात कर लो उसके साथ. वो माफी मांग लेगा. फिर दिलीप पांडे जी के साथ हमारी मीटिंग हुई. लेकिन मीटिंग के बाद भी हमें धमकाया जा रहा है.'
फिलहाल दिल्ली सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन केजरीवाल को अब तक फुरसत नहीं मिली कि वो सोनी के घर हो आएं. बीजेपी मौके से नहीं चूकी. विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय सोनी के घर हो आए. पार्टी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी सोच को दिखाती है. BJP नेता मनोज तिवारी ने कहा कि AAP सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं.
VIDEO: सुसाइड से पहले सोनी ने कहा...



बीवी को मारते हैं AAP विधायक मनोज कुमार! AAP विधायक मनोज कुमार
AAP विधायक मनोज कुमार

कोंडली से विधायक हैं मनोज. सोमवार को वो दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश हुए. वजह थी बीवी से मारपीट. महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कहा, 'मनोज कुमार की बीवी ने उनके खिलाफ शिकायत की है. हम जांच कर रहे हैं. दोनों पक्षों से बात की जा रही है.' इससे पहले सोमनाथ भारती भी अपनी बीवी को कुत्ते से कटवाने के आरोप झेल चुके थे. बीवी से मारपीट के केस लगा था.
मनोज कुमार का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है. 2015 में जमीन विवाद को लेकर जेल जा चुके हैं. धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था.
ये हाल है आम आदमी की राजनीति करने  का दावा करने वाली AAP का. अपने घर में झांकने की फुरसत नहीं. बीजेपी और कांग्रेस भी कम नहीं है. पर आप तो नई राजनीति का दावा ठोंकते हुए आए थे ना!

Advertisement

Advertisement

()