The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal retweets misleading information

AAP लोग प्लीज सोशल मीडिया ट्रेनिंग ले लो, लोग मजाक उड़ाते हैं

इस बीच आम आदमी पार्टी नेताओं के एकाउंट जैसे हैक हो रखे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
22 नवंबर 2016 (Updated: 22 नवंबर 2016, 01:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आम आदमी पार्टी कितनी तेजी से बढ़ी है न. दिल्ली से निकलकर अब पंजाब और गोआ तक में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. जीतना न जीतना बाद की बात है, बड़ी बात है खेल में हिस्सा लेना. तो देश में इतने बड़े लेवल पर खेलने के लिए ये पार्टी तैयार है. लेकिन इसके बड़े नेता तो छोड़ो, मुखिया अरविंद केजरीवाल तक ऐसी बचकानी हरकतें कर जाते हैं कि समर्थकों तक से न डिफेंड करते बने. पहले हंसी मजाक से शुरू करते हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया. "नोट नहीं, पीएम बदलो." लोगों ने उसका ट्रांसलेशन किया bing से, और उल्टा उन्हीं का मजाक उड़ने लगा. अनुवाद होकर आ रहा था Note do not change the PM. ke खैर ये तो हुआ मजाक. लेकिन पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कुछ ब्लंडर मिस्टेक्स की हैं. केजरीवाल का तो लगता है एकाउंट ही हैक हो गया है. किसी को भी उठाकर रिट्वीट कर दे रहे हैं. भले अगला वेरिफाइड हो या न हो. उसकी कोई क्रेडिबिलिटी हो कि न हो. बस दे दनादन रिट्वीट. पहला नमूना ये देखो. इसमें कैप्शन लिखा है कि कानपुर रेल हादसे में घायल हुए बच्चे हैं. इसे रिट्वीट करें ताकि अपने मां बाप को मिल जाएं. ये तस्वीर सीरियन बच्चों की है. वहां आतंकवाद अपने शबाब पर है. जिंदा नरक हो रखी है वहां पर जिंदगी. kejriwal mistake 1   दूसरा नमूना. ये तस्वीर अभिषेक मिश्रा नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई. ये एकाउंट वेरिफाइड है. अभिषेक यूट्यूब का पहचाना हुआ नाम है. उसने भी बिना कोई छान बीन किए कैप्शन दे डाला. निशाने पर लिया नोट बंदी को. कहा कि बैंक की लाइन में लगा था लड़का. पैसा नहीं मिला तो फांसी झूल गया. kejriwal mistake 2 केजरीवाल ने इसे रिट्वीट कर दिया था. जोरदार कैप्शन के साथ. kejriwal mistake 3 असलियत ये थी. asli इसके पहले जब नोटबंदी बिल्कुल नई थी. अफवाहें चल रही थी कि बीजेपी नेताओं को पहले से पता था इसके बारे में. तो किसी ने ट्वीट किया ये फोटो. जिसमें लड़की खड़ी है नए नोटों की गड्डियां लेकर. लिखा था कि ये यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की बेटी है. जबकि उनके कोई बेटी है ही नहीं. कुमार विश्वास ने उसे रिट्वीट कर दिया. हालांकि बाद में उसे हटा भी दिया. लेकिन इत्ती देर में तो बवाल हो जाता है. Kumar-visdhwas-retweet तो फिसलना नहीं चाहिए. थोड़ा टाइम खर्च करो. डगर राजनीति की आसान नहीं है. घुड़दौड़ करने की जरूरत क्या है भाई?
E-प्रॉपर्टी पासबुक धोखा है, बेवकूफ न बनो मौका है

Advertisement

Advertisement

()