The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal requests CIC to make info about PM Modi's educational degress to be made public

पब्लिक के लिए पब्लिक की जाए मोदी की डिग्री: केजरीवाल

केजरीवाल ने CIC को लिखा खत.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
28 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016, 10:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पढ़ाई लिखाई बुढ़ापे तक काम आती है. घरवालों की ये बात अब ज्यादा समझ में आने लगी है. जब देश के कुछ नेताओं को एजुकेशनल डिग्री पर फंसते देखता हूं. दिल्ली सरकार के मंत्री जितेंद्र जेल तक पहुंच गए. एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी की येल डिग्री पर भी बवाल मचा ही रहता है. अब न डिग्री की पवित्रता प्रूव करने की बारी आई है पीएम नरेंद्र मोदी की.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयुक्त को खत लिखकर कहा, 'पीएम नरेंद्र मुझे की डिग्री से जुड़ी सारी जानकारी पब्लिक की जाएं. क्योंकि आरोप लग रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास कोई डिग्री नहीं है. पूरे देश की जनता सच जानना चाहती है. फिर भी उनकी डिग्री के बारे में कुछ बताने से मना कर दिया गया. आपने ऐसा क्यों किया. ये गलत है.'
बता दें कि केंद्रीय सूचना आयुक्त अरविंद केजरीवाल से जुड़ी जानकारियां पब्लिक किए जाने के चर्चे हैं. केजरीवाल ने कहा, 'आप मेरी सारी जानकारी सार्वजनिक करें. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन आप मोदी से जुड़ी जानकारी छिपाना चाहते हैं. इस पर मुझे आश्चर्य होता है.' केजरीवाल ने खत में आगे वाया जनता कुछ पैदा किया. उल्टा पुल्टा न सोचिए. शक पैदा किया. केजरीवाल ने लिखा, 'ये जनता के मन में शक पैदा करता है कि क्या कमीशन वाकई निष्पक्ष है. मेरी रिक्वेस्ट है कि मोदी से जुड़ी सारी जानकारियां पब्लिक पब्लिक करने की हिम्मत दिखाएं.'

Advertisement

Advertisement

()